search

मोगा: आटा चक्की में बाल फंसने से युवक की दर्दनाक मौत, पगड़ी खुलसे से बड़ा हादसा

Chikheang 2025-12-19 02:07:23 views 1274
  

आटा चक्की में बाल फंसने से युवक की दर्दनाक मौत। सांकेतिक फोटो



संवाद सहयोगी, मोगा। थाना सदर के गांव खोसा पांडो में आटा चक्की चलाने वाले एक युवक की अचानक पगड़ी खुल गई और उसके सिर के बाल मोटर के की पुली के पटे में फंस गए। हादसे में युवक की मौके पर मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

थाना सदर के एएसआइ समराज सिंह ने बताया कि 29 वर्षीय जरनैल सिंह पुत्र मान सिंह निवासी गांव खोसा पांडो गांव में ही आटा चक्की चलाता था। बुधवार को आटा चक्की पर वह आटा पीस रहा था कि उसके सिर पर बंधी हुई पगड़ी खुलकर मोटर की पुली में फंसने के उपरांत सिर के बाल फंस गए।

इसी दौरान वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर परिवार के बयानों पर सिविल अस्पताल मोगा से शव का पोस्टमार्टम करवाने के उपरांत शव परिजनों को सौंप दिया गया।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
169244