search

यूपी नीट यूजी की रिक्त 31 सीटों को लेकर नोटिफिकेशन जारी, 19 दिसंबर से शुरू होगी काउंसलिंग

Chikheang 2025-12-19 01:37:27 views 1265
  



राज्य ब्यूरो, लखनऊ। यूपी नीट यूजी 2025 की बची हुई 31 सीटों के लिए स्पेशल स्ट्रे वैकेंसी राउंड काउंसलिंग 19 दिसंबर शाम पांच बजे से शुरू होगी। इस राउंड में मेरठ मेडिकल कालेज की एक और निजी मेडिकल की 30 रिक्त सीटों पर प्रवेश प्रक्रिया होगी। अभ्यर्थी 19 से 22 दिसंबर सुबह 11 बजे तक आनलाइन पंजीकरण और अभिलेख अपलोड कर सकेंगे। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

पंजीकरण और धरोहर धनराशि 19 दिसंबर शाम पांच बजे से 22 दिसंबर दोपहर दो तक जमा की जा सकेगी। अभ्यर्थी को सीट लाक करने के लिए 22 दिसंबर शाम पांच बजे से 26 दिसंबर सुबह 11 बजे तक समय दिया गया है। आवंटन पत्र डाउनलोड और प्रवेश प्रक्रिया 27 से 31 दिसंबर तक होगी।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
169244