search

Border 2 Cast: बॉर्डर 2 के लिए हो जाइए तैयार, किसने निभाया किसका किरदार, किस हीरो को मिला पैसा भरमार?

cy520520 2025-12-18 22:26:54 views 1266
  

बॉर्डर 2 फिल्म की कास्ट डिटेल्स (फोटो क्रेडिट- एक्स)



एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। देशभक्ति ब्लॉकबस्टर फिल्म बॉर्डर का 29 साल बाद सीक्वल आ रहा है। इस बार कहानी कारगिल की नहीं बल्कि 1971 में भारत और पाकिस्तान के बीच हुए ऐतिहासिक युद्ध की गाथा को दर्शाया जाएगा। हाल ही में बॉर्डर 2 का लेटेस्ट टीजर मेकर्स की तरफ से रिलीज किया गया है, जो फैंस की तरफ से पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिलता हुआ नजर आ रहा है।  विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

इस बीच सोशल मीडिया पर ये बहस छिड़ गई है कि सनी देओल स्टारर बॉर्डर 2 में किस अभिनेता ने किस भारतीय सेना के फौजी का किरदार निभाया है। इसके अलावा इन कलाकारों ने बॉर्डर 2 के लिए कितनी फीस वसूली है। आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं-
सनी देओल (Sunny Deol)

बॉर्डर 2 में सबसे अहम किरदार अभिनेता सनी देओल निभा रहे हैं। उनकी दमदार आवाज और डायलॉग के साथ बॉर्डर 2 का टीजर रिलीज होता है। 1971 में पाकिस्तानी सेना के छक्के छुड़ाने वाले भारतीय सेना के मेजर जनरल हरदेव सिंह कलेर के किरदार से प्रेरित रोल को सनी देओल बॉर्डर 2 में निभाते हुए नजर आ सकते हैं। हालांकि, उनका कैरेक्टर का नाम फतेह सिंह रखा गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फिल्म के लिए सनी ने अनुमानित 10-15 करोड़ फीस लेने की खबर सामने आई है।  

  

यह भी पढ़ें- Border 2: सनी देओल की जिस दहाड़ से थर्राया पाकिस्तान, उसके लिए वरुण ने जोड़े डायरेक्टर के हाथ-पैर
वरुण धवन (Varun Dhawan)

बॉर्डर 2 से वरुण धवन के किरदार का खुलासा हो गया है। वह इस मूवी में परमवीर चक्र विजेता इंडियन आर्मी मेजर होशियार सिंह दहिया की भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे, जिन्होंने 71 की लड़ाई में अपनी बहादुरी का परिचय दिया था। गौर करें बॉर्डर 2 के लिए उनकी फीस की तरफ तो वह 8-10 करोड़ बताई जा रही है।  

  
दिलजीत दोसांझ (Diljit Dosanjh)

फिल्म बॉर्डर 2 में पंजाबी सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ फ्लाइंग ऑफिसर निर्मल जीत सिंह सेखों के किरदार में दिखाई देंगे। बता दें कि निर्मल जीत सिंह सेखों इंडियन एयरफोर्स के एकमात्र अधिकारी हैं, जिन्हें परम वीर चक्र प्राप्त हुआ। इस मूवी के लिए उनकी फीस का दावा 4-5 करोड़ बताया जा रहा है।  

  
अहान शेट्टी (Ahaan Shetty)

डेब्यू फिल्म तड़प से फैंस का दिल जीतने वाले अभिनेता अहान शेट्टी भी बॉर्डर 2 का हिस्सा हैं। इस वॉर ड्रामा मूवी में वह नेवी ऑफिसर का किरदार निभा रहे हैं, हालांकि, अभी उनके रियल लाइफ कैरेक्टर को लेकर जानकारी सामने नहीं आई है। फीस को लेकर कहा जा रहा है कि अहान ने बॉर्डर 2 के लिए 1-2 करोड़ की रकम वसूली है।  

  

यह भी पढ़ें- Border 2 Teaser Out: आसमान से समंदर तक और मैदान-ए-जंग तक, बॉर्डर 2 के टीजर की उठी गूंज
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
153737