search

सीएम योगी ने बैठक में मांगी विभागवार खाली पदों की जानकारी, 2026 में बड़े पैमाने पर भर्तियां होने की संभावना

LHC0088 2025-12-18 21:07:19 views 445
  

योगी सरकार वर्ष 2026 में युवाओं को देगी डेढ़ लाख सरकारी नौकरियों की सौगात



डिजिटल डेस्क, लखनऊ। उत्तर प्रदेश के युवाओं के लिए वर्ष 2026 खुशियों की नई सौगात लेकर आने वाला है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में रोजगार अभियान को नई ऊंचाई देते हुए अगले वर्ष डेढ़ लाख (1.5 लाख) सरकारी नौकरियों की भर्ती प्रक्रिया को हरी झंडी दे दी है। एक उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक के बाद लिए गए इस फैसले से न केवल पुलिस और शिक्षा जैसे बड़े विभागों में रिक्तियां भरी जाएंगी, बल्कि योगी सरकार के नाम 10 वर्षों में 10 लाख सरकारी नौकरियां देने का ऐतिहासिक रिकॉर्ड भी दर्ज हो जाएगा। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशा के अनुरूप शासन ने विभागवार रिक्तियों का ब्यौरा तैयार कर लिया है। प्रस्तावित योजना के अनुसार, वर्ष 2026 में सबसे बड़ी भर्ती पुलिस और शिक्षा विभाग में देखने को मिलेगी, जहां दोनों ही विभागों में करीब 50-50 हजार पदों पर विज्ञापन जारी करने की तैयारी है।

पुलिस विभाग में जहां 30 हजार आरक्षी (कॉन्स्टेबल), 5 हजार सब-इंस्पेक्टर और 15 हजार अन्य पदों पर भर्ती होगी, वहीं शिक्षा विभाग में सहायक अध्यापकों से लेकर लेक्चरर और प्रधानाचार्य के पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इसके अतिरिक्त, राजस्व विभाग में 20 हजार पदों (मुख्यतः लेखपाल) और स्वास्थ्य, आवास विकास, कारागार व बाल विकास जैसे विभागों में 30 हजार से अधिक पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

पिछले साढ़े आठ वर्षों में योगी सरकार ने साढ़े आठ लाख से अधिक युवाओं को निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से सरकारी सेवा से जोड़ा है। पूर्ववर्ती सरकारों के विपरीत, वर्तमान शासन में चयन प्रक्रिया में भ्रष्टाचार पर लगाम कसी गई है, जिससे युवाओं का सरकार और भर्ती बोर्डों पर विश्वास बढ़ा है। अब 2026 की इस मेगा भर्ती योजना के साथ ही उत्तर प्रदेश देश का ऐसा पहला राज्य बनने की ओर अग्रसर है, जिसने एक दशक के भीतर 10 लाख युवाओं को सरकारी सेवा का अवसर प्रदान किया है।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
156138