search

गुजरात का जायका: ढोकला हो या उंधियु, इन 9 शाकाहारी डिशेज का स्वाद चखे बिना अधूरा है आपका सफर

LHC0088 2025-12-18 20:37:23 views 478
  

गरवी गुजरात का अनोखा स्वाद (Picture Courtesy: AI Generated Image)



लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। गुजरात की संस्कृति और ऐतिहासिक धरोहर दुनियाभर से लोगों को आकर्षित करती है। लेकिन क्या आप जानते हैं यहां का खान-पान भी उतना ही लाजवाब है।  

जी हां, गुजरात के कुछ शाकाहारी व्यंजन इतने लजीज हैं कि अगर आप वहां घूमने जाने का प्लान बना रहे हैं, तो इन डिशेज को जरूर चखें। आइए जानें गुजरात की इन्हीं 9 मशहूर डिशेज के बारे में।  
डोकला

  

(Picture Courtesy: Instagram)

डोकला गुजरात का सबसे मशहूर नाश्ता है, जिसे पूरे भारत में पसंद किया जाता है। बेसन और दही से बनी यह भाप में पकी हुई स्वादिष्ट डिश हल्की, स्वस्थ और प्रोटीन से भरपूर होती है। इसे आमतौर पर हरी चटनी के साथ परोसा जाता है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
खांडवी

  

(Picture Courtesy: Instagram)

यह एक पतली, मुलायम और रेशमी टेक्सचर वाली डिश है, जो बेसन और दही से तैयार की जाती है। खांडवी बनाना एक आर्ट है। इसे सरसों के बीज, नारियल और हरी धनिया से सजाया जाता है, जो इसके स्वाद को और बढ़ा देते हैं।
थेपला

  

(Picture Courtesy: Instagram)

यह एक तरह का मसालेदार फ्लैटब्रेड है, जो गेहूं, बेसन और मेथी के आटे से बनाया जाता है। थेपला आमतौर पर नाश्ते में दही, अचार या चाय के साथ खाया जाता है। यह यात्रा के दौरान ले जाने के लिए एक परफेक्ट सूखा नाश्ता भी है।
उंधियु

  

(Picture Courtesy: Instagram)

यह गुजरात की एक पारंपरिक सब्जी है, जिसे खासतौर से सर्दियों में बनाया जाता है। उंधियु में कंद-मूल और सब्जियों को मसालों और मूंगफली के साथ धीमी आंच पर पकाया जाता है। इसका अनूठा स्वाद इसे विशेष बनाता है।
गुजराती कढ़ी

  

(Picture Courtesy: Instagram)

गुजराती कढ़ी उत्तर भारत की कढ़ी से काफी अलग होती है। यह मीठी और खट्टी होती है, जिसमें दही, बेसन और मसालों का इस्तेमाल किया जाता है। इसे आमतौर पर खिचड़ी के साथ परोसा जाता है।
जलेबी फाफड़ा

  

(Picture Courtesy: Instagram)

यह गुजरात का मशहूर स्ट्रीट फूड कॉम्बो है। कुरकुरे नमकीन फाफड़े के साथ मीठी गर्म जलेबी का कॉम्बिनेशन अनोखा और स्वादिष्ट होता है।  
हांडवो

  

(Picture Courtesy: Instagram)

हांडवो एक किस्म का मसालेदार केक है, जो कद्दू, बेसन और मसालों से बनता है। इसे भाप में पकाया जाता है, जिससे यह स्वस्थ और स्वादिष्ट बन जाता है। इसे चटनी या दही के साथ परोसा जाता है।
दाल ढोकली

  

(Picture Courtesy: Instagram)

यह एक पारंपरिक गुजराती व्यंजन है, जिसमें गेहूं और बेसन के आटे से बनी ढोकली को तुअर दाल की करी में पकाया जाता है।  
मुठिया

  

(Picture Courtesy: Instagram)

मुठिया छोटे-छोटे नमकीन डंपलिंग होते हैं, जो बेसन और मसालों से बनते हैं। इन्हें दही की करी में पकाया जाता है या फिर स्नैक के रूप में भी खाया जाता है। यह स्वाद में अनूठा और यादगार होता है।
यह भी पढ़ें- हरियाणा का जायका: कचरी की चटनी हो या कड़ाही दूध, एक बार जरूर चखें हरियाणा की ये मशहूर डिशेज


यह भी पढ़ें- राजस्थान का जायका: सिर्फ किले और रेगिस्तान ही नहीं, स्वाद के लिए भी मशहूर है यहां की 9 वेजिटेरियन डिशेज
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
156138