search

Dhurandhar के FA9LA सॉन्ग से पहले अक्षय खन्ना के इन गानों ने मचाया गदर, डांस देख दांतों तले उंगली दबा लेंगे आप

LHC0088 2025-12-18 18:07:28 views 851
  

धुरंधर से पहले भी अपने डांस से अक्षय खन्ना ने मचाया है धमाल



एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। किस्मत और मेहनत...अगर ये दोनों साथ आ जाएं तो फिर सफलता आपके कदम चूम ही लेती है। फिल्म धुरंधर (Dhurnadhar) से अक्षय खन्ना (Akshaye Khanna) को बॉलीवुड में वो मुकाम मिला है, जो इतने सालों में कभी हासिल नहीं कर पाए। फिल्म के जरिए उनकी हर तरफ तारीफ हो रही है। रहमान डकैत बनकर वो लोगों का दिल जीत रहे हैं तो वहीं दिल जीत रहा है फिल्म में उनका वो डांस, जिसने लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया है। फिल्म के गाने FA9LA की खूब चर्चा है, जिसमें अक्षय के डांस को काफी पसंद किया जा रहा है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

लेकिन शायद आज आपको अपनी आंखों पर यकीन नहीं होगा कि इससे पहले भी अक्षय खन्ना धमाकेदार गाने और ब्लॉकबस्टर डांस (Akshaye Khanna Songs) का तड़का लगा चुके हैं। हम आपको आज उन्हीं गानों की लिस्ट बताएंगे, जिसमें अक्षय का जबरदस्त डांस दिखा और वो गाने भी खूब हिट रहे हैं। चलिए जानते हैं उसी के बारे में....



  
यही है प्यार (आ अब लौट चलें)

फिल्म आ अब लौट चलें में अक्षय खन्ना की जोड़ी ऐश्वर्या के साथ जमी थी। इस फिल्म को दर्शकों ने खूब पसंद किया था तो वहीं फिल्म के गाने हिट रहे थे। फिल्म के गाने यही है प्यार है में अक्षय खन्ना का गजब अंदाज दिखा था।



  
बेबी डॉन्ट ब्रेक माय हर्ट (मोहब्बत)

साल 1997 में आई माधुरी दीक्षित और अक्षय खन्ना की ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भले ही ज्यादा ना चली हो पर अक्षय खन्ना और माधुरी की कैमिस्ट्री चर्चा में आई और चर्चा में फिल्म का गाना Baby Don\“t Break My Heart। इस गाने में दोनों का डांस कमाल दिखा था।  


बर्दाश्त (हमराज)

फिल्म हमराज में अक्षय खन्ना के साथ बॉबी देओल और अमीषा पटेल नजर आए थे। इस फिल्म में अक्षय खन्ना ने निगेटिव किरदार ही निभाया था। फिल्म का गाना बर्दाश्त आपको याद होगा ही, इस गाने में अक्षय खन्ना के अफने डांस मूव्स से भी सबको इंप्रेस किया था और गाना भी काफी हिट रहा।


कोई कहे कहता रहे (दिल चाहता है)

आमिर खान, सैफ अली खान और अक्षय खन्ना की फिल्म दिल चाहता है वो फिल्म है जो हर किसी को पसंद है। फिल्म खूब हिट हुई थी और फिल्म के गाने भी खूब पसंद किए गए। फिल्म के गाने कोई कहे कहता रहे में अक्षय खन्ना ने अपने कमाल के डांस मूव्स दिखाए थे।  


रफ्ता-रफ्ता (हलचल)

अक्षय खन्ना और करीना कपूर की फिल्म हलचल भी सबको याद होगी ही। इस फिल्म में अक्षय और करीना ने साथ में काम किया और फिल्म का गाना रफ्ता-रफ्ता खूब हिट हुआ था। इस गाने में अक्षय और करीना के स्टेप्स सिंपल और कमाल के थे। गाने में अक्षय ने धुरंधर के वायरल सॉन्ग की तरह ही डांस किया था।


हम नहीं तेरे दुश्मनों में (हंगामा)

कॉमेडी फिल्म हंगामा खूब हिट हुई और इस फिल्म के गाने भी खूब पसंद किए गए। फिल्म में अक्षय खन्ना के साथ आफताब शिवदासानी और रिमी सेन नजर आए थे। फिल्म के गाने हम नहीं तेरे दुश्मनों में आज भी खूब सुना जाता है और अक्षय का डांस भी इसमें खूब पसंद किया गया।  


एक दिन तेरी राहों में (नकाब)

फिल्म नकाब का ये गाना आज भी आईकोनिक गाना है। इस गाने को आप आए दिन सुनते जरूर होंगे। इस गाने में अक्षय खन्ना ने उर्वशी शर्मा के साथ परफॉर्म किया था। गाने में अक्षय और उर्वशी की कैमिस्ट्री खूब जंची। भले ही गाने का फ्लेवर रोमांटिक था, लेकिन कपल डांस के मामले में ये गाना आज भी अव्वल है।  


देखो नशे में (रेस)

फिल्म रेस के अक्षय खन्ना ने सैफ अली खान, बिपाशा बासु और कटरीना कैफ के साथ ताल से ताल मिलाई थी। गाने की बीट्स काफी हाई थे और गाने में अक्षय खन्ना ने जबरदस्त डांस किया था।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
156138