search

बांदा में दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार कार ने दुकानदार को कुचला, उपचार के दौरान मौत

LHC0088 2025-12-18 16:37:05 views 833
  

प्रतीकात्मक तस्वीर



संवाद सहयोगी, जागरण बांदा। सब्जी की दुकान पर बैठे दुकानदार को तेज रफ्तार कार ने कुचल दिया। जिससे गंभीर रूप से घायल हुए दुकानदार की उपचार के दौरान मौत हो गई। दुर्घटना करने वाले चालक ने खुद दुकानदार को अस्पताल पहुंचाने व उपचार कराने में मदद की है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

कालिंजर थाना के ग्राम तरहटी निवासी छोटा कुशवाहा का 70 वर्षीय पुत्र कलुवा कुशवाहा कस्बे के चौराहे पर सब्जी की दुकान बुधवार को लगाए थे। शाम को तेज रफ्तार अनियंत्रित कार उसकी दुकान पर घुस गई। इससे दुकानदार कुचलकर गंभीर रूप से घायल हो गए।

चालक ने खुद उन्हें घायल अवस्था में उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। जहां से चिकित्सकों ने देर शाम उन्हें ट्रॉमा सेंटर के लिए रेफर कर दिया। लेकिन स्वजन के वहां ले जाने पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

दिवंगत हुए दुकानदार के भतीजे अरविंद ने बताया कि वह कई साल से सब्जी की दुकान लगाते थे। घटना के समय भी वह रोजमर्रा की तरह अपनी दुकान चला रहे थे।

कालिंजर थाना प्रभारी राम रक्षा सिंह ने बताया कि दुर्घटना करने वाली क्रेटा कार होने की जानकारी मिली है। ग्रामीणों ने बताया कि उसका चालक मसौनी गांव का है। कार को जल्द ही कब्जे में लेकर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
156138