search

PSSSB Admit Card 2025: ग्रुप-बी और सर्वेयर परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड

cy520520 2025-12-18 16:36:57 views 827
  

PSSSB Admit Card 2025: इस दिन होगी परीक्षा।  



एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली: पंजाब सबऑर्डिनेट सर्विस सिलेक्शन बोर्ड (PSSSB) की ओर से ग्रुप-बी और सर्वेयर परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। जो उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, वे अब पीएसएसएसबी की ऑफिशियल वेबसाइट sssb.punjab.gov.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध है। परीक्षा का आयोजन 20 और 21 दिसंबर को किया जाएगा। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को एप्लीकेशन नबंर, जन्मतिथि और कैप्चा कोड को दर्ज करना होगा। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
PSSSB Admit Card 2025: ऐसे डाउनलोड कर सकेंगे रिजल्ट

पीएसएसएसबी की ओर से ग्रुप-बी और सर्वेयर परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है।उम्मीदवार यहां बताए गए निम्नलिखित स्टेप्स की मदद से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

  • एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर विजिट करें।
  • अब वेबसाइट के होमपेज पर लेटेस्ट न्यूज सेक्शन पर क्लिक करें।
  • अब अपने पद से संबंधित एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
  • लिंक पर क्लिक करने के बाद एप्लीकेशन नबंर, जन्मतिथि और कैप्चा कोड को दर्ज करें।
  • इसके बाद एडमिट कार्ड आपकी स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।

इस दिन होगी परीक्षा

पीएसएसएसबी की ओर से सर्वेयर परीक्षा का आयोजन 20 दिसंबर और ग्रुप-बी परीक्षा का आयोजन 21 दिसंबर को पंजाब के विभिन्न परीक्षा केंद्रों में किया जाएगा।  

यह भी पढ़ें: IB SA Result 2025 OUT: सिक्योरिटी असिस्टेंट और एग्जीक्यूटिव परीक्षा का रिजल्ट जारी, इन स्टेप्स से करें डाउनलोड
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
153737