जागरण संवाददाता, पंचकूला। पंचकूला के मेजर संदीप सांखला चौक को तोड़ते हुए एक ऑडी कार अंदर जा घुसी। गाड़ी के हालात देखने से लग रहा है कि कर लगभग 100 से अधिक की स्पीड पर थी। गाड़ी सेक्टर 5 की तरफ से आते हुए सीधा चौक पर चढ़ गई। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
उसके बाद भी रफ्तार कम नहीं हुई और गाड़ी चौक के अंदर चलते हुए एक पेड़ से जाकर टकरा गई और घूम गई। गाड़ी का नंबर सीएच 01 आरएल 7001 है। गाड़ी चालक को भी चोटें आई हैं। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच जारी है। |