search

रोज हलीम के बीज खाने से शरीर में दिखेंगे 7 कमाल के बदलाव, पोषण की कमी से होने वाली बीमारियां रहेंगी दूर

deltin33 2025-12-18 13:36:51 views 1246
  

एक चम्मच हलीम के बीज खाने से दूर होंगी कई परेशानियां (Picture Courtesy: Freepik)



लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। हेल्दी रहने के लिए हम कई तरह के सीड्स को अपनी डाइट में शामिल करते हैं। इनमें आपको हलीम के बीज भी जरूर शामिल करने चाहिए। जी हां, रोज सिर्फ एक चम्मच हलीम के बीज खाने से आपकी सेहत में कमाल का सुधार (Aliv Seeds Benefits) हो सकता है। आइए जानें हलीम के बीज खाने के क्या फायदे हो सकते हैं।  विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
पोषक तत्वों का खजाना

हलीम के बीज ओमेगा-3 फैटी एसिड, फाइबर, प्रोटीन, विटामिन-बी, मैग्नीशियम और फास्फोरस से भरपूर होते हैं। इनमें एंटीऑक्सीडेंट्स की भी भरपूर मात्रा पाई जाती है, जो शरीर को फ्री रेडिकल्स से बचाते हैं।
दिल के स्वास्थ्य के लिए वरदान

नियमित हलीम के बीज खाने से कोलेस्ट्रॉल लेवल को नियंत्रित रखने में मदद मिलती है। इसमें मौजूद ओमेगा-3 फैटी एसिड आर्टरीज में सूजन कम करके ब्लड प्रेशर कंट्रोल करता है, जिससे दिल की बीमारियों का खतरा कम होता है।
पाचन तंत्र को मजबूती

एक चम्मच हलीम के बीज में लगभग 3 ग्राम फाइबर होता है, जो पाचन क्रिया को दुरुस्त रखता है। यह कब्ज की समस्या दूर करके आंतों के स्वास्थ्य को बढ़ावा देता है और पेट संबंधी समस्याओं से राहत दिलाता है।
वजन कम करने में सहायक

हलीम के बीज पेट को लंबे समय तक भरा रखने का अहसास कराते हैं, जिससे बिना जरूरत भूख नहीं लगती। इसके साथ ही यह मेटाबॉलिज्म को बढ़ावा देकर वजन घटाने में सहायक होते हैं।
त्वचा और बालों के लिए फायदेमंद

इसमें मौजूद ओमेगा-3 फैटी एसिड त्वचा को हाइड्रेट रखता है और झुर्रियों को कम करता है। बालों के लिए भी यह बीज लाभकारी हैं। यह बालों के झड़ने की समस्या कम करते हैं और उन्हें मजबूत बनाते हैं।
हड्डियों को मजबूती

हलीम के बीज कैल्शियम, मैग्नीशियम और फास्फोरस से भरपूर होते हैं, जो हड्डियों के स्वास्थ्य के लिए जरूरी हैं। नियमित रूप से इन्हें खाने से ऑस्टियोपोरोसिस का खतरा कम होता है।
एनीमिया से बचाव

हलीम के बीज आयरन का अच्छा सोर्स हैं। इसलिए रोज एक चम्मच हलीम के बीज खाने से एनीमिया से बचाव में मदद मिलती है।  
किन बातों का ध्यान रखें

अगर आप प्रेग्नेंट हैं या कोई दवा लेते हैं, तो अपने डॉक्टर से पूछकर ही हलीम के बीज अपनी डाइट में शामिल करें।  


यह भी पढ़ें- सर्दियों में दूसरों से ज्यादा लगती है ठंड? तो मौसम नहीं, दो पोषक तत्वों की कमी है असली वजह

यह भी पढ़ें- रोज सिर्फ दो खजूर खाने से शरीर में दिखेंगे 5 कमाल के बदलाव, दिल से लेकर हड्डियों तक को होगा फायदा
Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4610K

Credits

administrator

Credits
467521