search

UP Weather Today: बनारस-कानपुर में शीत दिवस का अलर्ट, शनिवार तक छाएगा घना कोहरा; मौसम विभाग की गंभीर चेतावनी जारी

cy520520 2025-12-18 12:36:39 views 1023
  

यूपी में तेजी से बदल रहा है मौसम। जागरण  



जागरण संवाददाता, वाराणसी/लखनऊ। Aaj Ka Mausam: भीषण ठंड और घने कोहरे को लेकर मौसम विभाग ने गंभीर चेतावनी जारी कर दी है। पश्चिम भारत और मध्य भारत में स्थित प्रति-चक्रवात और 12.6 किलोमीटर की ऊंचाई पर स्थित उष्णकटिबंधीय पश्चिमी जेट स्ट्रीम के प्रभाव से घना से अत्यंत घना कोहरा हो सकता है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

भारत मौसम विज्ञान विभाग लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुुमार सिंह ने बताया कि ये मौसमी परिस्थितियां अगले दो से तीन दिनों तक बनी रहने की संभावना है, जिसके परिणामस्वरूप \“शीत दिवस\“ की स्थिति बन सकती है। इसके कारण आरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

निम्न क्षोभमंडल में व्युत्क्रम परत की उपस्थिति के कारण मंगलवार को कोहरे की परत दिन के अधिकांश समय तक बनी रही। अधिकतम तापमान में कई हिस्सों में पांच से छह डिग्री सेल्सियस तक की भारी गिरावट दर्ज की गई है। हालांकि, न्यूनतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन नहीं हुआ है।

जब मैदानी क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस या उससे कम हो और अधिकतम तापमान सामान्य तापमान से -4.5 से -6.4 डिग्री तक कम हो, तो इसे \“शीत दिवस\“ कहते हैं। अधिकतम तापमान का विचलन 6.5 डिग्री से अधिक होने पर इसे \“अत्यंत शीत दिवस\“ कहा जाता है। जिले में दृश्यता 400 मीटर के आसपास रही।

नमी की वजह से नीचे आ जाते हैं प्रदूषक तत्व
बीएचयू के पर्यावरण विज्ञानी डाॅ. सुधाकर श्रीवास्तव ने बताया कि नमी की वजह से प्रदूषक तत्व नीचे आ जाते हैं। चूंकि वर्तमान में मौसम की स्थिति मध्यम प्रदूषण वाली है, इसलिए गुुरुवार को सुबह ठंडी और संभवतः हल्की धुंध वाली हो सकती है। अधिकतम तापमान 24 डिग्री जबकि न्यूनत तापमान 10 डिग्री रहने का अनुमान है।

आसमान की स्थिति साफ रहेगी लेकिन सुबह के समय हल्की धुंध या कोहरा रह सकता है। चूंकि हवा की गुणवत्ता मध्यम से खराब श्रेणी के बीच रहने की संभावना है, क्योंकि प्रदूषण का स्तर अभी भी उच्च है। सुबह के समय ठंड और नमी की वजह से प्रदूषक तत्व सतह के पास बने रह सकते हैं।

आगरा का मौसम

आगरा में मौसम साफ रहने से बुधवार को सुबह से ही धूप निकल आई। इससे न्यूनतम और अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक रहा। वहीं, रात में सर्द हवा चलने से गलन बढ़ गई। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि गुरुवार को सुबह हल्का कोहरा छाने के बाद तेज धूप निकलेगी।

कानपुर का मौसम

पहाड़ों से आ रही बर्फीली हवा से वातावरण में ठंडक बढ़ गई है। दिसंबर में पहली बार दिन का अधिकतम तापमान 20.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन का तापमान सामान्य से 4.6 डिग्री सेल्सियस कम रहा। शहरवासियों ने गलन भरी सर्दी महसूस की। दिन में धूप के तेवर नरम रहे और शाम होते ही सर्द हवा ने गलन का अहसास कराया। सर्दी से बचाव के लिए लोग गरम कपड़ों में ढके दिखे तो कई जगहों पर सुबह के समय लोग सर्दी से बचने के लिए आग जलाकर तापते नजर आए।

यह भी पढ़ें- UP Weather Update: वेस्ट यूपी से पूर्वांचल तक 38 जिलों में रहेगा घना कोहरा, अगले 2 दिनों में पछुआ हवा होगी और तेज

वहीं, एक सप्ताह में दूसरी बार रात का पारा यानी न्यूनतम तापमान 6.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस तरह, दिसंबर के 17 दिन में अधिकतम तापमान में पांच डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। एक दिसंबर को अधिकतम तापमान 25.4 और न्यूनतम तापमान 7.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। हालांकि इसके बाद दिन और रात के तापमान में लगातार उतार चढ़ाव बना रहा।

मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, मौसम में बदलाव की वजह उत्तर-पश्चिमी हवा की गति बढ़ना है। अगले दो दिन में घने कोहरे वाला मौसम रहने और तापमान गिरने की संभावना है।

गोरखपुर का मौसम

गोरखपुर में गुरुवार की सुबह घना कोहरा रहेगा। कोहरे का प्रभाव दिन के मौसम पर भी पड़ेगा। ठंड बढ़ेगी। देवरिया और बस्ती में सुबह कोहरा पड़ने और दिन का तापमान गिरने का पूर्वानुमान है।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
153737