search

Jharkhand Weather: झारखंड में बढ़ी ठिठुरन, जानें अगले 4 दिनों तक कैसा रहेगा मौसम

LHC0088 2025-12-18 12:06:26 views 1258
  

प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर। (जागरण)



जागरण संवाददाता, रांची। राजधानी रांची समेत पूरे राज्य में कनकनी का असर लगातार जारी है। उत्तर पश्चिमी दिशा से आ रही ठंडी हवा के कारण सुबह और शाम कनकनी बढ़ जाती है।

मौसम विज्ञान केंद्र रांची के नए अपडेट में बताया जा रहा है कि राज्य के उत्तर पश्चिमी क्षेत्र पलामू, गढ़वा, चतरा, लातेहार के साथ-साथ निकटवर्ती मध्य भाग यानी रांची, रामगढ़, हजारीबाग, गुमला, बोकारो और खूंटी में शीतलहर का असर लगातार जारी है जबकि, कहीं-कहीं पर घना कोहरा देखा जा सकता है। इसे लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

राजधानी रांची व आसपास के क्षेत्रों का तापमान भी गिर गया है। देर रात बेघरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, वे रतजगा कर अलाव का सहारा ले रहे हैं।

पिछले 24 घंटे के मौसम की बात करें तो पूरे राज्य में मौसम शुष्क बना रहा। सबसे अधिक अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस चाईबासा का जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 5.3 डिग्री सेल्सियस कांके का रिकॉर्ड किया गया।

वहीं, राजधानी रांची का अधिकतम तापमान 24.2 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम 9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विज्ञान केंद्र रांची द्वारा जारी पूर्वानुमान में बताया गया कि राज्य में अगले पांच दिनों यानी 18, 19, 20, 21 और 22 दिसंबर को न्यूनतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है।

ऐसे में खिली धूप के बाद भी ठंड से राहत की उम्मीद नहीं है। राजधानी रांची में 20 दिसंबर तक सुबह में हल्हे और मध्यम दर्जे का कोहरा और बाद में आसमान मुख्यत: साफ रहेगा।

मौसम विज्ञानी अभिषेक आनंद ने बताया कि पूरे राज्य में उत्तर-पश्चिमी दिशा से आ रही ठंडी हवाओं का प्रभाव बढ़ गया है, जिससे उत्तर-पश्चिमी और निकटवर्ती जिलों में ठिठुरन बढ़ गई है। अहले सुबह और देर रात ठंड का असर बढ़ने लगा है।

यह भी पढ़ें-

झारखंड की राजधानी रांची समेत दूसरे जिलों के मौसम का हाल जानने के लिए यहां क्लिक करें।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
156138