search

Sanjay Saraogi: बिहार BJP के 18वें अध्यक्ष का दायित्व आज संभालेंगे सरावगी, पटना में स्‍वागत की विशेष तैयारी

cy520520 2025-12-18 10:07:04 views 1184
  

दरभंगा के हजारीनाथ मंदिर में पूजा करते संजय सरावगी। सौ: एक्‍स  



राज्य ब्यूरो, पटना। BJP State President: भाजपा के नव मनोनीत प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी गुरुवार को पार्टी प्रदेश मुख्यालय में विधिवत दायित्व ग्रहण करेंगे। निवर्तमान अध्यक्ष दिलीप जायसवाल उन्हें कार्यभार सौंपेंगे। इस दौरान उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी एव विजय कुमार सिन्हा भी मौजूद रहेंगे।  विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी दरभंगा से पटना पहुंचेंगे। इस दौरान पटना में उनके स्वागत के लिए विशेष तैयारी की जा रही है। वे जिन मार्गों से प्रदेश कार्यालय पहुंचने वाले हैं, उन सभी मार्गों पर पार्टी के झंडे, बैनर, पोस्टर लगाए जा रहे हैं और विभिन्न स्थानों पर तोरण द्वार बनाया जा रहा है।

पटना पहुंचने पर सरावगी उच्च न्यायालय के समीप संविधान निर्माता बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।

इसके बाद वे यहां से हजारों कार्यकर्ताओं के बीच खुली जीप पर सवार होकर प्रदेश कार्यालय के लिए रवाना होंगे। इस दौरान वे आयकर गोलंबर के पास जेपी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।

इसके बाद वे सीधे प्रदेश कार्यालय पहुंचेंगे। वे दिन के 12:30 बजे प्रदेश कार्यालय में 18वें प्रदेश अध्यक्ष का पदभार ग्रहण करेंगे। भाजपा के मीडिया प्रभारी दानिश इकबाल ने बताया कि सभी जिलों से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता पटना पहुंच रहे हैं।
नितिन नवीन को राष्ट्रीय फलक पर लाना बिहार की युवा पीढ़ी का सम्मान- सम्राट

उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बुधवार को नितिन नवीन से भेंट कर उन्हें भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष का पदभार करने पर हार्दिक शुभकामनाएं दीं। साथ ही आशा व्यक्त कि संगठन कार्य में निपुण नवीन के युवा नेतृत्व से पार्टी को नई ऊर्जा मिलेगी।

चौधरी ने कहा कि नितिन नवीन को राष्ट्रीय दायित्व मिलना बिहार की युवा पीढ़ी पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह एवं पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा के विश्वास का प्रतीक है। यह राष्टीय फलक पर बिहार की युवा पीढ़ी का सम्मान भी है।

उन्होंने कहा कि नितिन नवीन के समर्पण-भाव, सबको साथ लेकर काम करने की शैली और उनके युवा जोश का लाभ भाजपा को अगले साल पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु एवं केरल विधानसभाओं के चुनाव में अवश्य मिलेगा।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
153737