search

सुप्रीम कोर्ट ने आरजी कर मामले को कलकत्ता हाईकोर्ट किया स्थानांतरित, मृतका के माता-पिता को भेजी जाएगी रिपोर्ट

deltin33 2025-12-18 08:36:32 views 786
  

सुप्रीम कोर्ट ने आरजी कर मामले को कलकत्ता हाईकोर्ट किया स्थानांतरित



राज्य ब्यूरो, जागरण, कोलकाता। सुप्रीम कोर्ट ने आरजी कर मेडिकल कॉलेज में प्रशिक्षु चिकित्सक के दुष्कर्म व हत्या मामले को बुधवार को कलकत्ता हाई कोर्ट में स्थानांतरित कर दिया। सुप्रीम कोर्ट ने 2024 में इस मामले का स्वत: संज्ञान लिया था। न्यायमूर्ति एमएम सुंदरेश और न्यायमूर्ति सतीश चंद्र शर्मा की पीठ ने मामले के कागजात हाई कोर्ट को भेजने का निर्देश दिया। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

न्यायालय ने मृतका के माता-पिता को स्थिति रिपोर्ट की एक प्रति देने का भी निर्देश दिया। मालूम हो कि स्नातकोत्तर प्रशिक्षु चिकित्सक का शव पिछले साल नौ अगस्त को अस्पताल के सेमिनार कक्ष में मिला था। कोलकाता पुलिस ने अगले दिन मामले के संबंध में नागरिक स्वयंसेवक संजय राय को गिरफ्तार किया था।

कोलकाता की एक निचली अदालत ने 20 जनवरी को राय को इस मामले में आजीवन कारावास की सजा सुनाई। इस अपराध से बंगाल में लंबे समय तक विरोध प्रदर्शन हुए थे।

मामले का स्वत: संज्ञान लेते हुए पीठ ने पिछले वर्ष 20 अगस्त को एक राष्ट्रीय कार्य बल (एनटीएफ) का गठन किया था ताकि अपराध के मद्देनजर चिकित्सा पेशेवरों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए एक प्रोटोकॉल तैयार किया जा सके।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
478131