search

मतदाता सूची से हटेंगी धुंधली और मानवरहित तस्वीरें, गड़बड़ी सुधारने का अभियान शुरू

deltin33 2025-12-18 06:06:00 views 1243
  

सांकेतिक तस्वीर



जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर। निर्वाचक सूची से मतदाताओं की धुंधली व मानवरहित तस्वीरें हटाई जाएंगी। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी विनोद सिंह गुंजियाल ने राज्य के सभी जिला निर्वाचन पदाधिकारियों को इससे अवगत कराया है।

उन्होंने जिला स्तर पर निर्वाचन सूची से ऐसी तस्वीरों व त्रुटियों को हटाने के लिए बैठक कर सत्यापन कार्य शुरू कराने को कहा है। इसपर बुधवार को वीडियो कान्फ्रेंसिंग कर भी निर्देशित किया गया।

उप निर्वाचन पदाधिकारी सत्यप्रिय कुमार ने सभी निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों को सत्यापन कार्य शुरू करने को कहा है। बताया कि 13 जनवरी तक इसे पूरा करने का लक्ष्य है। इसमें वैसे भी मामले हैं जिसमें पिता के नाम की जगह पति का नाम हो या पति के नाम की जगह पिता का नाम हो तो सत्यापन कर इसे दुरुस्त किया जाएगा। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

इसके साथ डेमोग्राफिक सिमिलर इंट्री (डीएसई) को लेकर भी अभियान चलेगा। इसमें वैसे मतदाता जिनके नाम व पिता के नाम एक समान हो, उसका भी सत्यापन कर दुरुस्त किया जाएगा।

बताया कि विधानसभावार ईआरओ नेट से आयोग की ओर से डीएसई को लेकर आंकड़ा उपलब्ध कराया गया है। इसमें सत्यापन को लेकर तीन श्रेणियां निर्धारित की गई हैं।

प्रथम विधानसभा अंतर्गत, दूसरी विधानसभा से बाहर व तीसरी राज्य के भीतर विधानसभा क्षेत्र में है। इसका भी सत्यापन होगा। इसके बाद बीएलओ एप के माध्यम से फार्म भरकर अपलोड करेंगे ताकि इसमें सुधार किया जा सके।

लंबित फार्म का भी शीघ्र करें निष्पादन : चुनाव आयोग की ओर से फार्म छह, सात व आठ के तहत प्राप्त आवेदनों का भी शीघ्र निष्पादन करने को कहा गया है। इसके तहत मुजफ्फरपुर में फार्म छह 273, फार्म सात 22 व फार्म आठ के 115 आवेदन लंबित हैं।

बताया गया कि फार्म छह यानी नाम जोड़ने के दो लाख 32 हजार 764 आवेदनों में से 31 हजार 166, फार्म सात यानी नाम हटाने के 38,320 में से 5,398 और फार्म आठ यानी नाम सुधार के 89,721 में से 9,709 आवेदनों को त्रुटियों के कारण अस्वीकृत किया गया है।
डीएसई के तहत इतने मामलों का होगा सत्यापन

    विधानसभा क्षेत्र विधानसभा अंतर्गत विधानसभा से बाहर राज्य के अंदर
   
   
   गायघाट
   434
   336
   20,957
   
   
   औराई
   351
   429
   15,575
   
   
   मीनापुर
   512
   476
   22,803
   
   
   बोचहां
   206
   388
   21,339
   
   
   सकरा
   300
   253
   21,472
   
   
   कुढ़नी
   340
   255
   24,240
   
   
   मुजफ्फरपुर
   652
   1,024
   15,734
   
   
   कांटी
   587
   692
   22,880
   
   
   बरूराज
   160
   229
   18,913
   
   
   पारू
   343
   333
   23,918
   
   
   साहेबगंज
   283
   267
   21,896
  
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4610K

Credits

administrator

Credits
467521