search

आजम खान के खिलाफ भड़काऊ भाषण के मामले में फैसला कल, अब तक 14 मामलों में आ चुका फैसला

cy520520 2025-12-18 02:38:26 views 819
  



जागरण संवाददाता, रामपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व मंत्री आजम खान के खिलाफ भड़काऊ भाषण के एक मामले में गुरुवार को फैसला आएगा। इस मुकदमे की सुनवाई पूरी हो चुकी है। पिछली तारीख पर अभियोजन और बचाव पक्ष की अंतिम बहस पूरी होने के बाद न्यायालय ने फैसला सुरक्षित रख लिया था।  विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

भड़काऊ भाषण का यह मामला आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता फैसल खान लाला ने शहर कोतवाली में दो अप्रैल 2019 को दर्ज कराया था। तब आजम खान पहली बार लोकसभा का चुनाव लड़े थे। उन पर भड़काऊ भाषण देने का आरोप है।

आम आदमी पार्टी के नेता की ओर से दर्ज रिपोर्ट में कहा है कि 29 मार्च 2019 को आजम खान ने सपा कार्यालय पर भाषण दिया था, जिसकी वीडियो प्रसारित हुई थी। उसमें आजम खान लोगों को तत्कालीन जिलाधिकारी आंजनेय कुमार सिंह (वर्तमान में मंडलायुक्त) समेत अन्य अधिकारियों के खिलाफ भड़का रहे थे।

आजम खान अपने भाषण में कह रहे थे कि ये अधिकारी रामपुर को खून से नहलाना चाहते हैं। यह जिन जिलों में रहे हैं, वहां कमजोरों को तेजाब डालकर गलाया है। उनके खिलाफ चुनाव आचार संहिता उल्लंघ, लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम आदि धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई थी, जिसकी जांच पूरी कर पुलिस ने आजम खान के खिलाफ आरोप पत्र न्यायालय में दाखिल किया था। इस मामले की सुनवाई एमपी-एमएलए स्पेशल कोर्ट (मजिस्ट्रेट ट्रायल) में चल रही है। आजम खान के अधिवक्ता नासिर सुल्तान ने बताया कि गुरुवार को इस मामले में निर्णय सुनाया जाएगा।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
153737