search

Darbhanga : संगठन को धार देने उतरे संजय सरावगी, पूरे बिहार में भाजपा को मजबूत करने का संकल्प

Chikheang 2025-12-18 01:38:38 views 684
  

शिव मंदिर में कार्यकर्ताओं के साथ एवं मंदिर में पूजा करते संजय सरावगी सहित अन्य। जागरण  



जागरण संवाददाता, दरभंगा। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा है कि भाजपा हमेशा से जमीन से जुड़े। नेता एवं कार्यकर्ताओं को उच्च पद पर बैठाती रही है। पूरे बिहार में भाजपा के संगठन और मजबूत करने का कार्य करेंगे। कुशेश्वरस्थान की पवित्रता को देखते हुए यह यात्रा उनके लिए विशेष महत्व रखती है और इस धार्मिक स्थल से मिले आशीर्वाद को जनसेवा में लगाएंगे। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

वे बुधवार को कुशेश्वरस्थान शिवमंदिर में पूजा अर्चना करने जाने के दौरान जगह-जगह कार्यकर्ताओं के स्वागत के दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए कही।बुधवार की सुबह प्रदेश अध्यक्ष सरावगी हजारों कार्यकर्ताओं के स्वागत-अभिनंदन के बीच मिथिला के बाबाधाम के नाम से प्रसिद्ध बाबा कुशेश्वरस्थान मंदिर पहुंचे और भगवान शिव का दर्शन किया।

पूजा-अर्चना के दौरान उन्होंने प्रदेश की समृद्धि, संगठन की मजबूती और जनकल्याण की कामना की। कसरौर स्थित प्राचीन ज्वाला मुखी मंदिर पहुंचे। तत्पश्चात नवादा भगवती मंदिर में मां भगवती के दर्शन किए। इसके बाद सैकड़ों समर्थकों के साथ दरभंगा के प्रसिद्ध हजारी नाथ मंदिर में भगवान भोलेनाथ का दर्शन किया। सरावगी ने कहा कि उनके लिए मिथिला, उसकी परंपरा, उसकी आस्था और उसकी जनता सर्वोपरि है।

कुशेश्वरस्थान में दर्शन-पूजन के उपरांत मंदिर परिसर में प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, गौड़ाबौराम विधायक सुजीत कुमार सिंह एवं कुशेश्वरस्थान विधायक अतिरेक कुमार का भाजपा नगर पंचायत अध्यक्ष राखी देवी समेत कई पार्टी कार्यकर्ताओं ने पाग, चादर और पुष्प माला भेंट कर सम्मानित किया। वहीं न्यास समिति कार्यालय में समिति के सदस्य एवं भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रशिक्षण प्रमुख मणिकांत झा ने सरावगी को पाग-चादर भेंट कर सम्मान प्रकट किया।

प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा कि कुशेश्वरस्थान को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने के लिए राज्य सरकार द्वारा कई योजनाओं को पहले ही स्वीकृति दी जा चुकी है, जिन पर शीघ्र ही काम शुरू होगा। इससे पूर्व कुशेश्वरस्थान आगमन के दौरान बेर चौक, सतीघाट, हिरणी चौक सहित विभिन्न स्थानों पर भाजपा मंडल अध्यक्ष घनश्याम चौधरी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं एवं जेसीबी मशीन से पुष्प वर्षा कर स्वागत किया और जिंदाबाद के नारे लगाए।

वापसी के क्रम में भाजपा पूर्वी जिलाध्यक्ष विनय कुमार पासवान के ब्रह्मपुर स्थित आवास पर भी रुके, जहां उनका पाग, चादर एवं पुष्प माला से स्वागत किया गया। मौके पर जिलाध्यक्ष आदित्य नारायण मन्नान, पूर्वी मंडल अध्यक्ष रोशन कुमार राय, पूर्व मंडल अध्यक्ष अजय राय एवं उमाशंकर साह, उपाध्यक्ष संतोष यादव, नगर पंचायत महासचिव अशोक आनंद सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

वहीं बेनीपुर के मझौड़ा चौक पर भाजपा नेता सोनू ठाकुर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष को मखाना का माला पहनाकर भव्य अभिनंदन किया। बेनीपुर बाजार में भाजपा के प्रदेश प्रतिनिधि रामनारायण ठाकुर , श्यामचन्द्र साह , ललित झा एवं अमित झा पप्पू के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने गाजे बाजे के साथ पाग माला पहनाकर अभिनंदन किया।

भाजपा के वरिष्ठ नेता रामफल मिश्र, रजनीश सुंदरम , सबोध कामत , प्रवीण कुमार झा , मुनीन्द्र यादव , राजीव कुमार झा, मनोज कुमार झा मुन्ना के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने हटिया गाछी चौक पर सरावगी का अभिनंदन व भव्य स्वागत किया।

बिरौल के सुपौल बस स्टैंड पर भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी का जोरदार स्वागत हुआ। बस स्टैंड स्थित भगत सिंह स्मारक पर उन्होंने माल्यार्पण कर नमन किया।

भाजपा जिला पूर्वी महामंत्री शत्रुध्न सहनी ने उन्हें पाग, चादर और गुलदस्ता भेंट कर सम्मानित किया। मौके पर रामबिलास भारती, रविंद्र पौद्दार, राज कुमार सहनी समेत दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे। इधर, अलीनगर के जयंतीपुर चौक पर दरभंगा पूर्वी जिला महामंत्री संजय कुमार सिंह, चंदन ठाकुर, सुधीर सिंह, गंगा प्रसाद यादव, पुरुषोत्तम झा, हीरा प्रसाद सुमन, धर्म यादव, प्रकाश कुमार सहनी आदि कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
157953