search

वजन कम करना है, तो रोज सुबह उठते ही करें ये 4 काम; तेजी से वेट लॉस में मिलेगी मदद

deltin33 2025-12-18 00:37:38 views 1072
  

कैसे तेजी से घटाएं अपना वजन? (Picture Courtesy: Freepik)



लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। दिनभर बैठकर समय बिताने और अनहेल्दी डाइट की वजह से वजन बढ़ना एक आम समस्या बन गया है। ज्यादातर लोग वजन बढ़ने या पेट की चर्बी को लेकर परेशान रहते हैं। इसके लिए कई तरह के डाइट भी आजमाते हैं (Weight Loss Tips), लेकिन अगर सुबह की शुरुआत ठीक नहीं है, तो वजन कम नहीं होगा।  विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

जी हां, वेट लॉस के लिए जरूरी है कि आपकी सुबह की शुरुआत सही हो। आइए जानें 4 ऐसे कामों (How to Lose Weight Quickly) के बारे में, जिन्हें सुबह उठने के बाद करना वजन घटाने में काफी मददगार साबित हो सकता है।   
गुनगुना पानी पीकर दिन की शुरुआत करें

सुबह उठते ही सबसे पहले एक से दो गिलास गुनगुना पानी पीएं। यह आदत शरीर के मेटाबॉलिज्म को एक्टिवेट करती है और रात भर की डिहाइड्रेशन को दूर करती है। गुनगुना पानी पाचन तंत्र को साफ करता है, शरीर के टॉक्सिन्स को बाहर निकालता है और मेटाबॉलिक रेट को बढ़ाता है। अगर चाहें, तो इसमें नींबू का रस, शहद या अदरक का टुकड़ा भी मिला सकते हैं। यह फैट बर्निंग प्रोसेस को तेज करने में मददगार साबित होता है।
धूप में कुछ समय बिताएं

दिन में कुछ समय धूप में बिताना विटामिन-डी के लिए काफी जरूरी है। साथ ही, कम से कम 15-20 मिनट धूप में बिताने से शरीर की सर्केडियन रिदम दुरुस्त होता है, जो मेटाबॉलिज्म और भूख को नियंत्रित करने वाले हार्मोन्स को संतुलित करती है। इससे दिनभर एनर्जी लेवल बना रहता है और अनहेल्दी खाने की क्रेविंग्स कम होती हैं।
प्रोटीन से भरपूर नाश्ता जरूर करें

कई लोग वजन घटाने के चक्कर में नाश्ता छोड़ देते हैं, जो गलत आदत है। सुबह का पौष्टिक नाश्ता दिनभर के मेटाबॉलिज्म को सेट करता है। प्रोटीन से भरपूर नाश्ता, जैसे अंडे, दही, पनीर, मूंग दाल का चीला या स्प्राउट्स, लंबे समय तक पेट भरे होने का अहसास दिलाता है। प्रोटीन पाचन में ज्यादा समय लेता है, जिससे कैलोरी बर्न होती है और मांसपेशियों का निर्माण होता है। मांसपेशियां बढ़ने से शरीर की कैलोरी बर्न करने की क्षमता बढ़ जाती है।
कम से कम 20-30 मिनट एक्सरसाइज करें

सुबह के समय वर्कआउट करने से शरीर का मेटाबॉलिज्म एक्टिव रहता है। जो लोग सुबह एक्सरसाइज करते हैं, वे दिनभर ज्यादा एक्टिव रहते हैं और यह आदत आपको हेल्दी ब्रेकफास्ट करने के लिए भी प्रेरित करती है। हल्की कार्डियो एक्सरसाइज जैसे जॉगिंग, साइकलिंग, स्किपिंग, या योगासनों में सूर्य नमस्कार, कपालभाति प्राणायाम आदि फैट बर्न करने में बेहद असरदार हैं।  
यह भी पढ़ें- साधारण वॉक छोड़िए, अब ट्राई करें ‘जापानी वॉकिंग’, पेट की चर्बी और ब्लड प्रेशर दोनों होंगे कंट्रोल


यह भी पढ़ें- वजन घटाने का \“जादू\“ या सेहत के साथ खिलवाड़? वेट लॉस की दवाओं पर क्यों उठ रहे हैं सवाल?


Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4610K

Credits

administrator

Credits
467521