search

हरियाणा का जायका: कचरी की चटनी हो या कड़ाही दूध, एक बार जरूर चखें हरियाणा की ये मशहूर डिशेज

deltin33 2025-12-17 23:12:50 views 1262
  

हरियाणा की ये 9 मशहूर डिश नहीं खाईं, तो क्या खाया! (Picture Courtesy: AI Generated Image)



लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। हरियाणा न केवल अपनी कृषि समृद्धि  के लिए बल्कि अपने सादगी भरे, एनर्जी से भरपूर और स्वादिष्ट व्यंजनों के लिए भी जाना जाता है। यहां के शाकाहारी खानपान में स्थानीय सामग्री, पारंपरिक तरीके और अनूठे स्वादों का अनोखा मेल देखने को मिलता है। इसलिए अगर आप हरियाणा जाएं, तो वहां की 9 मशहूर शाकाहारी डिशों के स्वाद जरूर चखें। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
कड़ाही दूध

  

(Picture Courtesy: Instagram)

यह हरियाणा की एक मशहूर मिठाई है, जो दूध और चीनी को लगातार चलाते हुए उबालने से तैयार होती है। इसे कड़ाही में बनाया जाता है, इसीलिए इसका नाम कड़ाही दूध पड़ा। यह मलाईदार, गाढ़ा और हल्के भूरे रंग का होता है, जो अक्सर त्योहारों और खुशी के मौकों पर परोसा जाता है।
कचरी की चटनी

  

(Picture Courtesy: Instagram)

यह तीखी और स्वादिष्ट चटनी कचरी से बनाई जाती है। इसमें जीरा, लाल मिर्च और मसालों का तड़का लगाया जाता है। गर्मियों में इसे खाने से शरीर को ठंडक पहुंचती है और खाने का स्वाद भी दोगुना हो जाता है।
आलू रायता

  

(Picture Courtesy: Instagram)

हरियाणवी आलू रायता दही में उबले आलू, भुना जीरा, काली मिर्च और हरी मिर्च मिलाकर बनाया जाता है। यह न केवल स्वादिष्ट है, बल्कि गर्मी में शरीर को ठंडक भी देता है। इसे अक्सर बाजरे की रोटी या पराठे के साथ परोसा जाता है।
घी-बूरा-रोटी

  

(Picture Courtesy: Instagram)

यह हरियाणा का एक पारंपरिक और ऊर्जावान नाश्ता है। गर्मागर्म रोटी पर घी और बूरा लगाकर खाया जाता है। सर्दियों में यह शरीर को गर्मी और तुरंत एनर्जी देता है।
चोलिया

  

(Picture Courtesy: Instagram)

वसंत के मौसम में ताजी हरी चने की फलियों से बनाई जाने वाली यह सब्जी हरियाणा में बहुत मशहूर है। इसे मसालेदार और तरी वाली दोनों तरह से बनाया जाता है। चोलिया की सब्जी स्वाद में लाजवाब और पोषण से भरपूर होती है।
बाजरा रोटी और लहसुन की चटनी

  

(Picture Courtesy: Instagram)

बाजरा हरियाणा की प्रमुख फसल है, और बाजरे की रोटी यहां के मुख्य खान-पान का हिस्सा है। इसे लहसुन की तीखी चटनी के साथ परोसा जाता है। यह चटनी लहसुन, टमाटर, हरी मिर्च और मसालों से तैयार की जाती है, जो रोटी के स्वाद को और बढ़ा देती है।
बेसन मसाला रोटी

  

(Picture Courtesy: Instagram)

यह एक खास तरह की रोटी है, जिसे आटे में बेसन और मसालों को मिलाकर बनाया जाता है। इसमें अजवाइन, हल्दी, लाल मिर्च पाउडर आदि डाले जाते हैं, जिससे यह बेहद स्वादिष्ट और सुगंधित बन जाती है। इसे मक्खन या घी के साथ परोसा जाता है।
सेंगरी की सब्जी

  

(Picture Courtesy: Instagram)

सेंगरी राजस्थान और हरियाणा का एक लोकप्रिय व्यंजन है। यह सूखे केर से बनाई जाती है, जिसे तीखे मसालों और दही के साथ पकाया जाता है। इसका अनोखा स्वाद इसे खास बनाता है।
मीठे चावल

  

(Picture Courtesy: Instagram)

हरियाणा में मीठे चावल एक पारंपरिक मिठाई के रूप में बनाए जाते हैं। चावल को घी, चीनी, केसर और इलायची के साथ पकाया जाता है। इसे अक्सर शुभ अवसरों पर परोसा जाता है।
यह भी पढ़ें- राजस्थान का जायका: सिर्फ किले और रेगिस्तान ही नहीं, स्वाद के लिए भी मशहूर है यहां की 9 वेजिटेरियन डिशेज


यह भी पढ़ें- उत्तराखंड का जायका: मंडुवे की रोटी से झंगोरे की खीर तक, आपका दिल जीत लेंगे देवभूमि के 9 शाकाहारी पकवान
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4610K

Credits

administrator

Credits
467521