search

RRB Recruitment 2026: आरआरबी आइसोलेटेड के लिए आवेदन जल्द होंगे शुरू, ऐसे कर सकेंगे अप्लाई

Chikheang 2025-12-17 21:38:27 views 806
  

RRB Recruitment 2026: यहां देखें पूरी जानकारी।  



जॉब डेस्क, नई दिल्ली: रेलवे भर्ती बोर्ड ने सीनियर पब्लिसिटी इंस्पेक्टर, लैब असिस्टेंट ग्रेड-III, चीफ लॉ असिस्टेंट के पदों पर आवेदन करने के लिए विज्ञापन जारी कर दिया है। रेलवे में नौकरी करने का सपना देखने वाले उम्मीदवारों के लिए यह एक सुनहरा अवसर है। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिये कुल 311 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसके साथ ही इन पदों पर ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 30 दिसंबर से शुरू हो जाएगी। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर 29 जनवरी, 2026 तक ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
पद संबंधित विविरण
पद का नामपद
सीनियर पब्लिसिटी इंस्पेक्टर 15
लैब असिस्टेंट ग्रेड-III 39
चीफ लॉ असिस्टेंट 22
जूनियर ट्रांसलेटर/हिंदी 202
स्टाफ एंड वेलफेयर इंस्पेक्टर 24
पब्लिक प्रॉसिक्यूटर 07
साइंटिफिक असिस्टेंट 02

आयु-सीमा

आरआरबी में इन पदों पर आवेदन करने के लिए आयु-सीमा पदानुसार निर्धारित की गई है। उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 30, 32, 33, 35 और 40 वर्ष निर्धारित की गई है। इसके साथ ही आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु-सीमा में छूट भी दी जाएगी।
इतनी मिलेगी सैलरी

चयनित उम्मीदवारों को पदानुसार सैलरी दी जाएगी। सीनियर पब्लिसिटी इंस्पेक्टर के पद पर चयनित उम्मीदवारों को प्रतिमाह 35,400 रुपये, लैब असिस्टेंट ग्रेड-III के पद पर चयनित उम्मीदवारों को प्रतिमाह 19,900 रुपये, चीफ लॉ असिस्टेंट के पद पर चयनित उम्मीदवारों को 44,900 रुपये, जूनियर ट्रांसलेटर/हिंदी के पद पर चयनित उम्मीदवारों को प्रतिमाह 35,400 रुपये, पब्लिक प्रॉसिक्यूटर के पद पर चयनित उम्मीदवारों को प्रतिमाह 44,900 और साइंटिफिक असिस्टेंट के पद पर चयनित उम्मीदवारों को 35,400 रुपये प्रदान किए जाएंगे।
कैसे होगा चयन

उम्मीदवारों का चयन सीबीटी-1, सीबीटी-2, स्किल टेस्ट, दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल परीक्षा के आधार पर किया जाएगा।
ऐसे कर सकेंगे अप्लाई

ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन लिंक ओपन होने के बाद उम्मीदवार यहां बताए गए निम्नलिखित स्टेप्स से मदद से आवेदन कर सकेंगे।

  • इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट rrbguwahati.gov.in पर जाकर विजिट करना होगा।
  • अब वेबसाइट के होमपेज पर उम्मीदवारों को ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद मांगी गई जानकारी को ध्यान से भर लें।
  • अब जरूरी दस्तावेजों की स्कैन कॉपी को अपलोड करना होगा
  • अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी अवश्य निकाल लें।  


यह भी पढ़ें: UP Police Bharti 2025: यूपी पुलिस में कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-ए के पदों पर रजिस्ट्रेशन शुरू, बारहवीं पास कर सकते हैं अप्लाई
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
157953