search

भदोही में पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव, 21 दिसंबर के बाद फिर कोहरा पड़ने के आसार

cy520520 2025-12-17 21:38:17 views 541
  



जागरण संवाददाता, ज्ञानपुर (भदोही)। पिछले सप्ताह में विकसित हुए पश्चिमी विक्षोभ के चलते पहाड़ी क्षेत्र मुख्यतः हिमांचल प्रदेश व उत्तराखंड में बारिश का प्रभाव देखा गया। इसका व्यापक प्रभाव पूर्वी उत्तर प्रदेश में पछुआ हवा एवं वायु मंडलीय नमी में वृद्धि के रूप में दर्ज हुआ। इससे भदोही जनपद में घने कोहरे का प्रभाव सुबह और शाम के समय देखा गया। हालांकि इस सप्ताह कोहरे का प्रभाव कम रहेगा। जबकि फिर से 21 दिसंबर के बाद कोहरा बढ़ने व तापमान में कमी आने के साथ ठंड बढ़ने के आसार हैं। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

कृषि विज्ञान केंद्र बेजवां के मौसम विशेषज्ञ सर्वेश बरनवाल ने बताया कि मौसम विभाग की ओर से जारी एडवाइजरी के पूर्वानुमान के अनुसार तापमान की स्थिति पूर्व दिनों की तरह दिन में 24 व रात में 10 डिग्री सेल्सियस के आस पास देखे जाने के आसार है।

17 दिसंबर को पुनः विकसित होने वाले पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में 18 से 22 जनवरी के दौरान बारिश के संकेत हैं। इसका प्रभाव गिरते तापमान के रूप में पूर्वी उत्तर प्रदेश के हिस्सों में देखा जा सकता है। प्रभाव स्वरूप भदोही जिले में भी दिन और रात के तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की कमी 21 दिसंबर के बाद दर्ज हो सकती है। साथ ही घने कोहरे की भी संभावना भी बढ़ेगी।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
164725