भाजपा में गरमाई कार्यकारिणी की सियासत, प्रदेश नेतृत्व पर टिकी निगाह

Chikheang 2025-12-17 20:07:04 views 321
  

-पंकज चौधरी के प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद कार्यकारिणी में समायोजित होना चहते हैं कार्यकर्ता



विश्वदीपक त्रिपाठी, महराजगंज। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के तौर पर महराजगंज के सांसद व केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी के निर्वाचन के बाद कार्यकारिणी गठन को लेकर कवायद तेज हो गई है। कार्यकर्ता नवगठित होने वाली कार्यकारिणी में जगह पाने के लिए अपने स्तर से प्रयास शुरू कर दिए हैं। इसके लिए वरिष्ठ नेताओं व आरएसएस के पदाधिकारियों से संपर्क साध अपनी दावेदारी पेश कर रहे हैं। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

वरिष्ठता, पार्टी के प्रति समर्पण व जनाधार को आधार बता कार्यकर्ता अपनी जगह पुख्ता करना चाहते हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष के लिए बीते नौ जनवरी को निर्वाचन प्रक्रिया आरंभ हुई थी। इस दौरान जिले के 29 नेताओं ने अपनी दावेदारी पेश करते हुए पर्चा दाखिल किया था। लंबी कवायद के बाद 16 मार्च को महराजगंज जिला कार्यालय में आयोजित अधिवेशन में चुनाव अधिकारी व काशी प्रांत के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष ओंकार केसरी ने संजय पांडेय का नाम जिलाध्यक्ष के रूप में घोषित किया।

अब आठ जिला उपाध्यक्ष, चार महामंत्री, आठ मंत्री, एक कोषाध्यक्ष व कार्यकारिणी सदस्यों का चुनाव होना है। बीते 10 माह से जिलाध्यक्ष पुरानी टीम के साथ ही कार्य कर रहे हैं। अब प्रदेश अध्यक्ष के निर्वाचन के बाद शीघ्र ही जिले के पदाधिकारियों के चयन की उम्मीद जताई जा रही है। बहुत से कार्यकर्ता प्रदेश व क्षेत्रीय कार्यकारिणी में भी जगह पाने की जुगत में हैं।

इसके पहले भी प्रदेश व क्षेत्रीय कार्यकारिणी में जिले के कई नेताओं को स्थान मिला था। जाहिर तौर पर अब पंकज चौधरी के प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद कार्यकर्ताओं की अपेक्षा बढ़ गई है। वह अधिक से अधिक संख्या में पार्टी संगठन में अपनी भागीदारी सुनिश्चित कराना चाहते हैं।

यह भी पढ़ें- सात बार के सांसद पंकज चौधरी को मिली यूपी की \“कमान\“, राकेश गुप्ता ने 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर की भविष्यवाणी

पार्टी संगठन में बढ़ा महराजगंज का कद:
संगठनात्मक दृष्टि से भाजपा में महराजगंज का कद बढ़ा है। अब तक जिले का कोई नेता क्षेत्रीय, प्रदेश या राष्ट्रीय कार्यकारिणी में महत्वपूर्ण भूमिका में नहीं था। हालांकि सात बार के सांसद पंकज चौधरी को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मंत्रिमंडल में जगह मिल गई थी, लेकिन पार्टी संगठन में वह प्रभावी भूमिका में नहीं थे।

उन्हें प्रदेश अध्यक्ष का दायित्व मिलने के बाद अब महराजगंज जिला संगठनात्मक दृष्टि से चर्चा में आ गया है। 13 दिसंबर को ही लखनऊ में पूर्व जिलाध्यक्ष जनार्दन गुप्ता व परदेशी रविदास को राष्ट्रीय परिषद सदस्य के लिए भी चुना गया। संगठनात्मक दृष्टि से इसे भी बड़ी उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com, Of particular note is that we've prepared 100 free Lucky Slots games for new users, giving you the opportunity to experience the thrill of the slot machine world and feel a certain level of risk. Click on the content at the top of the forum to play these free slot games; they're simple and easy to learn, ensuring you can quickly get started and fully enjoy the fun. We also have a free roulette wheel with a value of 200 for inviting friends.