search

SSC CGL Result 2025: जल्द ही खत्म होगा सीजीएल टियर-1 परीक्षा रिजल्ट का इंतजार, कैंडिडेट्स ऐसे कर सकेंगे चेक

LHC0088 2025-12-17 18:37:30 views 1137
  

SSC CGL Result 2025: इतने अभ्यर्थी हुए थे शामिल।  



एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) जल्द ही कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल यानी सीजीएल टियर-1 परीक्षा का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जल्द ही जारी कर सकता है। पिछले सालों के रुझानों और तमाम रिपोर्ट्स के मुताबिक SSC CGL Tier 1 Result 26 दिसंबर से पहले जारी किया जा सकता है। जो उम्मीदवार सीजीएल टियर-1 परीक्षा का इंतजार कर रहे हैं, अब वे जल्द ही अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकेंगे। बता दें, एसएससी की ओर रिजल्ट पीडीएफ फॉर्मेट में जारी किया जाएगा। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
SSC CGL Result 2025: ऐसे चेक कर सकेंगे रिजल्ट

एसएससी जल्द ही सीजीएल टियर-1 परीक्षा का रिजल्ट जारी कर सकता है। रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार यहां बताए गए स्टेप्स को फॉलो करके अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।

  • रिजल्ट देखने व डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले एसएससी की ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर विजिट करें।
  • अब वेबसाइट के होमपेज पर SSC CGL Tier 1 Result 2025 रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
  • लिंक पर क्लिक करने के बाद पीडीएफ आपकी स्क्रीन पर ओपन हो जाएगी।
  • अंत में भविष्य के लिए इसका एक प्रिंट आउट भी अवश्य निकाल लें।

कटऑफ लिस्ट भी होगी जारी

एसएससी की ओर से सीजीएल टियर-1 परीक्षा के साथ-साथ कटऑफ लिस्ट भी जारी की जाएगी। उम्मीदवार कटऑफ लिस्ट में कैटेगरी अनुसार कटऑफ मार्क्स चेक सकेंगे।
रिजल्ट के बाद

एसएससी की ओर से टियर-1 परीक्षा में सफल हुए उम्मीदवार टियर-2 परीक्षा में भाग लेने के लिए एलिजिबल को जाएंगे। टियर-2 परीक्षा 200 अंकों के लिए आयोजित कराई जाती है। इसके अलावा, इस परीक्षा में भाग लेने के लिए लगभग 28 लाख उम्मीदवारों ने पंजीकरण किया था, जिनमें से लगभग 13.5 लाख उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल हुए थे। बता दें, एसएससी की ओर से सीजीएल परीक्षा का आयोजन देशभर के विभिन्न राज्यों व परीक्षा केंद्रों में 12 सितंबर से लेकर 26 सितंबर के बीच किया गया था।

जो उम्मीदवार सीजीएल टियर-1 की परीक्षा में शामिल हुए थे, उन्हें सलाह दी जाती ही कि रिजल्ट से संबंधित नई अपटेड के लिए एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट विजिट करते रहें।  

यह भी पढ़ें: UP Police Bharti 2025: यूपी पुलिस में कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-ए के पदों पर रजिस्ट्रेशन शुरू, बारहवीं पास कर सकते हैं अप्लाई
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
156138