search

सेब है या सोना? 700 रुपये तक बिकता है यह काला फल, हार्ट और इम्युनिटी के लिए माना जाता है वरदान

Chikheang 2025-12-17 17:07:38 views 1092
  

700 रुपये का काला सेब, हार्ट और इम्युनिटी के लिए वरदान (Picture Credit- AI Generated)



लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। सेब को हमेशा से ही एक हेल्दी ऑप्शन माना गया है। ढेर सारे पोषक तत्वों से भरपूर होने की वजह से डॉक्टर भी इन्हें डाइट में शामिल करने की सलाह देते हैं। आमतौर पर बाजार में मिलने वाले सेब लाल और हरे रंग के नजर आते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि सेब की एक किस्म ऐसी भी है, जिसका रंग लगभग काला नजर आता है।  विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

जी हां, आपने सही पढ़ा, काले रंग का सेब। यह सेब की एक दुर्लभ किस्म है, जो आपको अपने स्थानीय बाजार में नहीं मिलेगी। असमान्य परिस्थितियों में बेहद दूर इलाकों में उगाया जाने वाला ब्लैक डायमंड सेब सामान्य सेबों से बिल्कुल अलग है। क्या आप जानना चाहते हैं कि इस सेब को क्या खास बनाता है और यह आपके स्वास्थ्य को कैसे बेहतर बना सकता है? अगर हां, तो आइए जानते हैं।
ब्लैक डायमंड सेब क्या है?

ब्लैक डायमंड सेब हुआनिउ किस्म का एक सेब है, जो रेड डिलीशियस सेब का दूर का रिश्तेदार है। इसकी खेती विशेष रूप से तिब्बत के न्यिंगची इलाके में 3,500 मीटर से ज्यादा की ऊंचाई पर की जाती है। तेज यूवी किरणों और तापमान में अचानक होने वाले बदलावों के कारण इसकी त्वचा बैंगनी-काली होती है, हालांकि अंदर का गूदा जूसी और सफेद होता है।  

इसे अनोखा बनाने वाली बात सिर्फ इसका रंग ही नहीं, बल्कि इसकी दुर्लभता और स्वाद भी है। इन सेबों की कीमत लगभग 500 रुपये है और यह 700 रुपये प्रति पीस तक जा सकती है, जिससे यह दुनिया के सबसे महंगे सेबों में से एक बन जाता है। आइए अब जानते हैं इसके कुछ फायदे-
एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर

इन सेबों का गहरा बैंगनी-काला रंग एंथोसायनिन के कारण होता है, जो शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट होते हैं। ये शरीर को ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस से बचाने और लंबे समय तक रहने वाली बीमारियों के जोखिम से बचाने में मदद करते हैं। एंटीऑक्सीडेंट्स नाम की एक जर्नल में पब्लिश एक स्टडी के मुताबिक एंथोसायनिन रिच फूड्स हार्ट हेल्थ को बढ़ावा दे सकते हैं और सेल फंक्शनिंग में सुधार कर सकते हैं।

  

(Picture Credit- AI Generated)
पाचन स्वास्थ्य के लिए बेहतरीन

ब्लैक डायमंड सेब फाइबर से भरपूर होते हैं, जो गट हेल्थ के लिए आवश्यक है। फाइबर पाचन को बेहतर बनाता है और कब्ज से बचाता है। यह आपको लंबे समय तक पेट भरा हुआ महसूस कराता है, जिससे आप ज्यादा खाने से बचते हैं और वेट मैनेजमेंट में मदद मिलती है। फाइबर रिच फलों को नियमित खाने से गट के माइक्रोबायोम को संतुलित रखने में भी मदद मिलती है, जो पूरे स्वास्थ्य के लिए जरूरी है।  
इम्युनिटी बढ़ाता है

इन सेबों को पसंद करने का एक और कारण इम्युनिटी बढ़ाने में इनकी भूमिका है। विटामिन-सी और पौधों से मिले पोषक तत्वों से भरपूर, ये सेब आपके शरीर को संक्रमणों से लड़ने में मदद करते हैं। विटामिन-सी स्किन को हेल्दी बनाने और तेजी से घाव भरने में भी मदद करता है।  
हार्ट हेल्थ के लिए फायदेमंद

इन सेबों में मौजूद पोटेशियम हेल्दी ब्लड प्रेशर कोौ बनाए रखने में मदद करता है, जबकि एंटीऑक्सीडेंट ब्लड वेसल्स को डैमेज से बचाते हैं। अमेरिकन जर्नल ऑफ क्लिनिकल न्यूट्रिशन में प्रकाशित शोध के अनुसार, फ्लेवोनोइड्स और पोटेशियम से भरपूर डाइट हार्ट डिजीज के जोखिम को कम करता है।  

यह भी पढ़ें- सिर्फ दांत नहीं, आपके दिल को भी बचाता है यह धागा! फ्लॉसिंग के 4 फायदे जानकर रह जाएंगे हैरान

यह भी पढ़ें- रोज सुबह खाली पेट चबा लें 4-5 नीम की पत्तियां, सेहत को मिलेंगे 9 कमाल के फायदे

Disclaimer: लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो, तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
157953