search

Fog In UP: पटरी से उतरी गोरखधाम और वैशाली की रफ्तार, यात्री परेशान

deltin33 2025-12-17 14:37:06 views 657
  

गोरखधाम 13 और वैशाली एक्सप्रेस दस घंटे विलंब से पहुंची गोरखपुर। जागरण  



जागरण संवाददाता, गोरखपुर। कोहरा पड़ने के साथ ही दिल्ली-गोरखपुर रूट पर ट्रेनों की गति धीमी पड़ गई है। पूर्वोत्तर रेलवे की प्रमुख ट्रेन गोरखधाम और वैशाली एक्सप्रेस की रफ्तार पटरी से उतर गई है। मंगलवार को यह दोनों ट्रेनें विलंब से चलीं। 12556 गोरखधाम 13 घंटे और 15566 वैशाली एक्सप्रेस दस घंटे देर से गोरखपुर पहुंची। रास्ते में भूखे-प्यासे यात्री परेशान तो रहे ही, गोरखपुर जंक्शन पर ट्रेन के इंतजार में ठंड में ठिठुरते रहे। यात्रियों की परेशानी बढ़ती ही जा रही है।  विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

गोरखधाम और वैशाली के अलावा 12566 बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस भी चार घंटे देर से गोरखपुर पहुंची। 13019 हावड़ा-काठगोदाम बाघ एक्सप्रेस दो घंटे लेट गोरखपुर पहुंची। गोरखपुर से 1:46 घंटे विलंब से लखनऊ पहुंची इंटरसिटी वापसी में और विलंबित हो गई। 15032 नंबर की लखनऊ-गोरखपुर इंटरसिटी 04:20 घंटे देर से गोमतीनगर से रवाना हुई। यात्री परेशान रहे।

जानकारों का कहना है कि आने वाले दिनों में यात्रियों की परेशानी और बढ़ेगी। यद्यपि, रेलवे प्रशासन ट्रेनों के निर्बाध संचालन को लेकर निगरानी बढ़ा दी है। मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह के अनुसार कोहरे में सुरक्षित ट्रेन संचालन के लिए पूर्वोत्तर रेलवे में 980 फाग सेफ डिवाइस लगा दी गई हैं। डिवाइस लग जाने से ट्रेनों की अधिकतम अनुमेय गति 75 किमी प्रति घंटा हो गई है।

यह भी पढ़ें- गोरखपुर में 13 जनवरी को संकल्प दिवस पर ताकत दिखाएगी निषाद पार्टी, रैली में संवैधानिक अधिकार, पहचान और सम्मान की उठेगी आवाज

फाग सेफ डिवाइस के माध्यम से आने वाले सिग्नल की जानकारी मिलने से लोको पायलटों का भरोसा बढ़ा है। इससे एक लाभ यह भी मिला है कि अब फाग सिग्नल मैन भेज कर डेटोनेटर (पटाखा) लगाने की आवश्यकता भी खत्म हो गई है। इसके अलावा सिग्नल पोस्टों और समपार फाटकों के बैरियर पर ल्यूमिनस स्ट्रिप लगाई गई है। सिग्नल साइटिंग बोर्ड पर लाइन मार्किंग कराई गई है।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4610K

Credits

administrator

Credits
467521