search

कहीं आपका खाना ही तो नहीं बढ़ा रहा जोड़ों का दर्द? आर्थराइटिस में 5 चीजों से तुरंत कर लें तौबा

deltin33 2025-12-17 11:37:08 views 938
  

जोड़ों की सूजन और दर्द को \“ट्रिगर\“ करती हैं ये चीजें (Picture Courtesy: Freepik)



लााइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। आर्थराइटिस एक ऐसी बीमारी है, जिसमें जोड़ों में सूजन, अकड़न और दर्द की समस्या रहती है। इस बीमारी का इलाज नहीं है, लेकिन इसे मैनेज जरूर किया जा सकता है। वहीं, कुछ चीजें इसे और गंभीर भी बना सकती हैं।  विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

इस कंडीशन में खान-पान का खास ध्यान रखने की जरूरत होती है। गलत डाइट के कारण सूजन और दर्द बढ़ सकता है। आइए जानें किन फूड्स से गठिया के मरीजों को परहेज करना चाहिए, जो समस्या को गंभीर बना सकते हैं और किन फूड्स को खाने से दर्द और सूजन कम हो सकती है।  
गठिया के लिए सबसे अच्छे फूड्स

  • फैटी फिश- सालमन, सार्डिन और टूना जैसी मछलियों में ओमेगा-3 फैटी एसिड भरपूर होता है, जो जोड़ों की सूजन और अकड़न कम करता है।
  • हरी पत्तेदार सब्जियां- पालक, केल और ब्रॉकली विटामिन-के, सी और कैल्शियम से भरपूर होती हैं, जो हड्डियों को मजबूत और जोड़ों को हेल्दी बनाए रखती हैं।
  • बेरीज और चेरी- स्ट्रॉबेरी, ब्लूबेरी और चेरी जैसे फल एंटीऑक्सीडेंट्स और एंथोसाइनिन से भरपूर होते हैं, जो इंफ्लेमेशन घटाने में मददगार हैं।
  • नट्स और सीड्स- अखरोट, बादाम, फ्लैक्ससीड और चिया सीड्स ओमेगा-3 और प्रोटीन का अच्छा सोर्स हैं, जो गठिया के दर्द को शांत करने में सहायक हैं।
  • हल्दी और अदरक- इनमें मौजूद करक्यूमिन और जिंजरोल जैसे पावरफुल एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो दर्द और सूजन को कम करते हैं।
  • ग्रीन टी- पॉलीफेनॉल्स से भरपूर ग्रीन टी जोड़ों की सुरक्षा करती है और रुमेटाइड गठिया के लक्षणों को कंट्रोल करती है।
  • दालें और बीन्स- राजमा, मसूर और चना प्रोटीन और फाइबर से भरपूर होते हैं, जो शरीर की सूजन कम करने में मदद करते हैं।
  • ऑलिव ऑयल- इसमें मौजूद हेल्दी फैट्स सूजन कम करके जोड़ों को लचीला बनाए रखते हैं।
    (Picture Courtesy: AI Generated)
गठिया के लिए सबसे खराब फूड्स

  • रेड मीट- इसमें सैचुरेटेड फैट और प्यूरिन ज्यादा होता है, जो यूरिक एसिड बढ़ाकर गठिया के दर्द को ट्रिगर करता है।
  • प्रोसेस्ड फूड्स- पिज्जा, बर्गर, चिप्स और पैकेज्ड स्नैक्स में ट्रांस फैट्स होते हैं, जो सूजन बढ़ाते हैं।
  • ज्यादा शुगर- मिठाइयां, सोडा और डेजर्ट्स शरीर में इंफ्लेमेशन को बढ़ावा देते हैं और मोटापा बढ़ाकर जोड़ों पर दबाव डालते हैं।
  • रिफाइंड कार्ब्स- मैदा, सफेद ब्रेड और पास्ता ब्लड शुगर बढ़ाकर इंफ्लेमेशन को ट्रिगर करते हैं।
  • ज्यादा मात्रा में नमक- ज्यादा नमक शरीर से कैल्शियम कम करता है और हड्डियों को कमजोर बनाता है।
  • अल्कोहल- ये यूरिक एसिड का लेवल बढ़ाता है, जिससे गठिया के हमले और दर्द ज्यादा बढ़ सकते हैं।
  • डीप-फ्राइड फूड्स- तली-भुनी चीजें ट्रांस फैट से भरपूर होती हैं, जो सूजन और मोटापे दोनों को बढ़ाती हैं।

यह भी पढ़ें- आर्थराइटिस नहीं है फिर भी दर्द? एम्स की डॉक्टर ने बताए इसके कारण और बचाव के तरीके   
यह भी पढ़ें- गठिया के दर्द ने कर दिया है परेशान, तो डॉक्टर्स की बताई ये 7 टिप्स जरूर करें फॉलो   
Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4610K

Credits

administrator

Credits
467521