search

देवरिया में सात साल के बच्चे से मंदिर के पुजारी ने किया दुष्कर्म, पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर किया गिरफ्तार

Chikheang 2025-12-17 11:36:51 views 810
  

सांकेतिक तस्वीर।



संवाद सूत्र, बनकटा (देवरिया)। सात वर्षीय बच्चे से अप्राकृतिक दुष्कर्म के मामले में एक मंदिर के पुजारी के विरुद्ध पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। पूछताछ के बाद आरोपित पुजारी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।

एक गांव की महिला ने तहरीर देकर बताया था कि मेरे बेटे को बुलाकर मंदिर के पुजारी ने गलत कार्य किया गया है। पुलिस ने बिहार के सिवान जिले के गुठनी थाना क्षेत्र के कुरमहा गांव के रहने वाले आरोपित रमेश चंद पुरी पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। उधर, घटना के बाद गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
मंदिर के बगल में खेल रहा था बच्चा

आरोप है कि लड़का मंदिर के बगल में खेल रहा था। उसी दौरान मौका पाकर पुजारी में लड़के को अपने कमरे में बुला लिया और दरवाजा बंद कर लिया। जिसके बाद कुछ ग्रामीणों ने शक होने पर दरवाजा खुलवाया गया तो लड़का अंदर से बाहर निकला और रो-रोकर अपनी आपबीती बताने लगा।

घटना की जानकारी होने पर ग्रामीण पुजारी से मारपीट करने के लिए उतारू हो गए थे, लेकिन पुलिस पुजारी को अपने साथ थाने लेकर चली आई। वहीं इस मामले में मंगलवार को संबंधित साक्ष्य व अन्य जानकारी के लिए फारेंसिक टीम ने आकर मामले की छानबीन भी की है। थानाध्यक्ष विशाल उपाध्याय ने बताया मुकदमा दर्ज कर आरोपित पुजारी को न्यायालय भेजा गया था, जहां से जेल भेज दिया गया है।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
157953