search

Uttarakhand Weather Today: पहाड़ से ज्यादा ठंडे हुए मैदानी क्षेत्र, कोहरे ने बढ़ाईं मुश्किलें

LHC0088 2025-12-17 11:06:32 views 1007
  

सांकेतिक तस्वीर



जागरण संवाददाता, देहरादून: Uttarakhand Aaj Ka Mausam उत्तराखंड में मौसम शुष्क है और पहाड़ से मैदान तक चटख धूप खिल रही है। हालांकि, मैदानी क्षेत्रों में कोहरे का प्रकोप बढ़ गया है, जिससे तापमान में भी भारी गिरावट दर्ज की जा रही है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

पहाड़ से ज्यादा ठंड मैदानी क्षेत्रों में पड़ रही है। खासकर ऊधमसिंह नगर में अधिकतम तापमान में करीब छह डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गई है।

वहीं, मुक्तेश्वर में दिन के पारे में लगभग इतनी ही वृद्धि हुई है। आज भी प्रदेश में मौसम शुष्क रहने और मैदानी क्षेत्रों में कहीं-कहीं घने कोहरे को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है।

मंगलवार को देहरादून समेत आसपास के इलाकों में सुबह हल्की धुंध छाई रही, लेकिन दिन में चटख धूप खिल गई। ज्यादातर क्षेत्रों में दिन में धूप चुभ रही है।

वहीं, हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर में कहीं-कहीं कोहरे का प्रभाव बढ़ गया है। जिससे कारण धूप कुछ देर के लिए ही दर्शन दे रही है। ऐसे में कुछ इलाकों में तापमान पहाड़ी क्षेत्रों से भी नीचे पहुंच गया है।

मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान ऊधमसिंह नगर से चार डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया। इधर, देहरादून में अधिकतम तापमान सामान्य से साढ़े चार डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। हालांकि, न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई और यह सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस नीचे रहा।

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, आज यानी बुधवार को भी ज्यादातर क्षेत्रों में मौसम शुष्क बना रह सकता है। हालांकि, कहीं-कहीं आंशिक बादल भी छाये रह सकते हैं। हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर के कुछ क्षेत्रों में घने कोहरे को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है।
शहरअधिकतमन्यूनतम
देहरादून26.0 6.7
ऊधम सिंह नगर16.110.1
मुक्तेश्वर20.77.0
नई टिहरी 22.07.8


यह भी पढ़ें- मौसम की मार: पटना एयरपोर्ट से 30 फ्लाइटें लेट, 3 जोड़ी विमान रद

यह भी पढ़ें- Fog In UP: बहराइच में ठंड के साथ बढ़ा कोहरे का प्रकोप, मौसम व‍िभाग ने जारी क‍िया ऑरेंज अलर्ट
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
156138