LHC0088 • 2025-12-17 10:36:45 • views 704
सांकेतिक तस्वीर
जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर। उत्तर बिहार में अगले चार दिनों तक मौसम में बदलाव होने की अधिक संभावना नहीं है। सुबह में हल्का से मध्यम कुहासा छाएगा। सुबह व शाम ठंड बढ़ सकती है। आसमान साफ रहेगा। अधिकतम तापमान 24 से 25 व न्यूनतम 9 से 11 डिग्री तक पहुंचेगा। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
मौसम विभाग की ओर से इसका अलर्ट जारी किया गया है। पूर्वानुमानित अवधि में तीन से पांच किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से पछिया चलेगी। 20 व 21 दिसंबर को पुरवा चलेगी।
मंगलवार को दिन में धूप निकलने से लोगों को राहत मिली। दिन का अधिकतम तापमान 24.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। यह सामान्य से 0.9 डिग्री अधिक है। वहीं, न्यूनतम तापमान 9.5 डिग्री रिकार्ड किया गया। यह सामान्य से 0.7 डिग्री कम है।
मौसम विभाग की ओर से किसानों के लिए सामयिक सुझाव जारी किए गए हैं। इसमें बताया गया है कि गेहूं की पिछात किस्मों की बोआई 25 दिसंबर से पहले जरूर करें। इसके बाद बोआई करने पर उपज में काफी कमी हो सकती है।
टमाटर की फसल में छेदक कीट की विशेष निगरानी करें। आलू की फसल की निकौनी करें। प्याज की 50 से 55 दिन की तैयार पौध की रोपाई करें। मटर, टमाटर, बैंगन व मिर्च के पौधों में फल छेदक कीट की निगरानी करें।
पिछले दिनों का तापमान
तिथि अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान
16 दिसंबर
24.5
9.5
15 दिसंबर
25.4
9.3
14 दिसंबर
25.6
9.5
13 दिसंबर
25.9
8.6
12 दिसंबर
25.2
7.9
11 दिसंबर
25
8.5
10 दिसंबर
25.1
9
9 दिसंबर
25.6
12.4
8 दिसंबर
25.4
10
7 दिसंबर
25.5
10.6
6 दिसंबर
25.6
8.6
5 दिसंबर
25.2
7.5
4 दिसंबर
26.4
9.6
|
|