search

बिहार में गेट्स फाउंडेशन के सहयोग से शुरू हुईं दो परियोजनाएं, किसानों की आय में होगा इजाफा

LHC0088 2025-12-17 10:07:41 views 1033
  

डेयरी, मत्स्य एवं पशु संसाधन मंत्री सुरेन्द्र मेहता, मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत एवं अपर मुख्य सचिव एन विजय लक्ष्मी योजना का शुभारंभ करते हुए। फोटो जागरण



राज्य ब्यूरो, पटना। बिहार सरकार ने गेट्स फाउंडेशन के सहयोग से राज्य में मत्स्य और डेयरी क्षेत्र को आधुनिक एवं सशक्त बनाने के लिए दो महत्वपूर्ण कार्यक्रमों की शुरुआत की।

इन कार्यक्रमों के नाम बिहार एक्वाकल्चर इम्प्रूवमेंट प्रोग्राम और बिहार डेयरी ट्रांसफार्मेशन प्रोजेक्ट हैं। इन दोनों परियोजनाओं का उद्देश्य ग्रामीण आजीविका को सुदृढ़ करना, किसानों की आय बढ़ाना और तकनीक आधारित समावेशी विकास को बढ़ावा देना है।

माना जा रहा है कि इन कार्यक्रमों के शुरू होने से राज्य में मत्स्यिकी और डेयरी क्षेत्र का तेज विकास होगा, जिससे रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे और किसानों की आय में उल्लेखनीय वृद्धि होगी। कार्यक्रम की विहार अध्यक्षता करते हुए राज्य के डेयरी, मत्स्य एवं पशु संसाधन विभाग के मंत्री सुरेंद्र मेहता ने कहा कि बिहार सरकार किसानों की आय बढ़ाने की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

उन्होंने कहा कि पशुपालन और मत्स्य पालन क्षेत्रों के विकास के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है। कार्यक्रम में राज्य के मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने कहा कि बिहार डेयरी और मत्स्य क्षेत्र में लगातार बेहतर कार्य कर रहा है और गेट्स फाउंडेशन के सहयोग से इन क्षेत्रों में और अधिक सुधार किए जाएंगे।

विभाग की अपर मुख्य सचिव एन. विजयालक्ष्मी ने कहा कि गेट्स फाउंडेशन के सहयोग से आधुनिक तकनीकों का उपयोग कर राज्य में पशुओं के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने तथा डेयरी और मत्स्य उत्पादन बढ़ाने के लिए कार्य किया जा रहा है। इस दौरान विकास आयुक्त मिहिर कुमार सिंह सहित गेट्स फाउंडेशन के प्रतिनिधि एवं विभाग के पदाधिकारी मौजूद थे।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
156138