search

पाकिस्तान में बस पर बड़ा हमला, 18 यात्रियों का किया अपहरण; कई घायल

Chikheang 2025-12-17 08:06:06 views 732
  

पाकिस्तान में अज्ञात बंदूकधारियों ने 18 बस यात्रियों का किया अपहरण (फाइल फोटो)



पीटीआई, कराची। पाकिस्तान के सिंध प्रांत में अज्ञात बंदूकधारियों ने एक बस में सवार 18 पुरुषों का अपहरण कर लिया। ये लोग क्वेटा की ओर जा रहे थे। यह घटना सोमवार रात घोटकी क्षेत्र के पास हुई, जब हमलावरों ने सिंध और पंजाब सीमा के निकट हाईवे लिंक रोड पर बस पर गोलीबारी की और 18 पुरुष यात्रियों को बंधक बना लिया। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

गोलीबारी में बस का चालक और कुछ यात्री घायल हो गए। बस में यात्रा कर रही एक महिला यात्री के अनुसार घटनास्थल पर 18 से 20 हमलावर मौजूद थे। सभी सशस्त्र थे और उनके चेहरे ढके थे।

हमलावरों ने 25 यात्रियों से बस से उतरने के लिए कहा, लेकिन महिला यात्रियों को नुकसान नहीं पहुंचाया। सिंध के गृह मंत्री के प्रवक्ता जिया उल हसन लांझर ने कहा कि बस में चालक और क्लीनर के अलावा लगभग 30 यात्री थे।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
169244