सांकेतिक तस्वीर
जागरण संवाददाता, ऋषिकेश: हरिद्वार हाईवे पर मंगलवार आधी रात को काले की ढाल के पास एक कार सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा टकराई। इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। मृतकों में अभी दो लोगों की पहचान हो पाई है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
पुलिस के अनुसार, हादसा मंगलवार आधी रात को ऋषिकेश-हरिद्वार हाईवे पर काले की ढाल के पास हुआ। इस दौरान एक तेज रफ्तार कार सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। लोगों के अनुसार, जानवर को बचाने के चक्कर में यह हादसा हुआ। इस हादसे में कार सवार चार लोगों की मौत हो गई।
नोट- इस खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है। हम अपने सभी पाठकों को पल-पल की खबरों से अपडेट करते हैं। हम लेटेस्ट और ब्रेकिंग न्यूज को तुरंत ही आप तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। प्रारंभिक रूप से प्राप्त जानकारी के माध्यम से हम इस समाचार को निरंतर अपडेट कर रहे हैं। ताजा ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए जागरण के साथ।
यह भी पढ़ें- देहरादून की सड़कों पर बेकाबू रफ्तार का कहर, दो हादसे में युवती और महिला की हुई मौत
यह भी पढ़ें- कोटद्वार में एक कुत्ता अचानक हुआ खूंखार, राह चलते 30 से अधिक लोगों को काटा; फिर गौशाला में हुई उसकी मौत |