cy520520 • 2025-12-17 05:06:44 • views 605
नाबालिग से दुष्कर्म करने और बहला-फुसला कर शादी कर ससुराल में बंधक बनाकर रखने का मामला।
जागरण संवाददाता, सोनीपत। नाबालिग से दुष्कर्म करने और बहला-फुसला कर शादी कर ससुराल में बंधक बनाकर रखने का मामला सामने आया है। उसके साथ मारपीट करने के साथ ही जातिगत टिप्पणियां भी की जाती रही। पीड़िता ने किसी तरह आरोपितों के चंगुल से खुद को छुड़ाया और राहगीर के मोबाइल से पुलिस से मदद मांगी। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
बहालगढ़ थाना पुलिस ने पीड़िता को संरक्षण में लिया। पुलिस की छानबीन में आया है कि पीड़िता के साथ सिविल लाइन थाना क्षेत्र में दुष्कर्म किया गया था। उस वक्त वह नाबालिग थी। फिलहाल पीड़िता की शिकायत पर थाना सिविल लाइन पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि स्कूल में पढ़ाई के दौरान सितंबर, 2023 में उसकी मुलाकात कुमासपुर के रहने वाले युवक से हुई थी। आरोप है कि अक्टूबर, 2024 में युवक एटलस रोड स्थित एक बैंक के ऊपर बने कमरे में ले जाकर दुष्कर्म किया। विरोध करने पर आरोपित ने उससे शादी का झांसा दिया।
पीड़िता का आरोप है कि आरोपित बहला-फुसला कर 25 जनवरी को उसके अपने साथ ले गया। उसके बाद कोर्ट में जाकर शादी की बात कही। उसने कुछ दस्तावेज भी तैयार करवाएं। पता चला है कि दस्तावेज लिव-इन-रिलेशनशिप थे, जबकि उसे शादी के बताया गया था। आरोपित उसे भिवानी के गांव फोरखवास में अपनी बहन के घर ले गया। वहां पर उसके साथ मारपीट की जाती।
इसी दौरान पड़ोसियों ने पुलिस को भी सूचित किया, लेकिन ससुराल पक्ष ने उसे डरा-धमका कर बयान दर्ज नहीं करवाने दिए। वह छह दिसंबर को किसी तरह ससुराल से भाग निकली। उसने एक राहगीर से फोन मांगकर डायल-112 नंबर पर काल करके पुलिस को सूचना दी। इसके बाद बहालगढ़ थाना पुलिस ने उसे सरंरक्षण में लिया।
कहीं भाग न सकें, इसलिए दस्तावेज भी जलाए
पीड़िता का आरोप है कि कुछ दिन बाद आरोपित उसे अपने गांव कुमासपुर में ले आया। उसे वहां पर बंधक बनाकर रखा गया। उसकी ननद और ससुराल पक्ष के अन्य लोगों ने विरोध करने पर उसे कई बार पीटा। एक बार बिजली की तार गले पर लपेट कर मारने की कोशिश भी। उसने घर से निकलने की कोशिश की तो उसके दस्तावेज जला दिए, ताकि कही जान न सकें।
प्रारंभिक जांच में थाना क्षेत्र में दुष्कर्म की बात सामने आई है। दुष्कर्म के वक्त पीड़िता नाबालिग थी। उसके साथ जातिगत भेदभाव करने का भी आरोप है। शिकायत पर दुष्कर्म, एससी-एसटी एक्ट सहित विभिन्न धाराओं के तहत आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। आगे की जांच की जा रही है। - उमेश कुमार, थाना प्रभारी, थाना सिविल लाइन |
|