search

IPL 2026 All Team Squads: कैमरन ग्रीन ने बनाया रिकॉर्ड तो पृथ्‍वी शॉ की बची लाज, सभी 10 टीमों का पूरा स्‍क्‍वाड एक जगह देखें

deltin33 2025-12-17 05:06:23 views 1153
  

आईपीएल 2026



स्‍पोर्ट्स डेस्‍क, नई दिल्‍ली। आईपीएल 2026 के लिए मंगलवार को अबूधाबी में हुई मिनी नीलामी में फ्रेंचाइजियों ने अनकैप्ड भारतीय खिलाड़‍ियों पर दिल खोलकर बोली लगाई। पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स ने राजस्थान के भरतपुर के कार्तिक शर्मा और सहारनपुर के प्रशांत वीर पर 14.20 करोड़ रुपये की रिकॉर्ड राशि खर्च की तो दिल्ली कैपिटल्स ने जम्मू-कश्मीर के बारामूला के तेज गेंदबाज आकिब डार पर 8.40 करोड़ रुपये खर्च किए। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा के स्पिन ऑलराउंडर मंगेश यादव पर गत चैंपियन रायल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने पांच करोड़ से ज्यादा खर्च किए। इनके अलावा तेजस्वी सिंह, मुकुल चौधरी, अक्षत रघुवंशी, नमन तिवारी, सलिल अरोड़ा, सुशांत मिश्रा, रवि सिंह पर भी टीमों ने जमकर राशि खर्च की।

इन क्रिकेटरों पर करोड़ों रुपये की बोली लगना सिर्फ रकम का खेल नहीं, बल्कि घरेलू क्रिकेट में उनके निरंतर प्रदर्शन की स्वीकृति है। यह नीलामी संकेत है कि आईपीएल अब सिर्फ स्थापित सितारों का मंच नहीं रहा, बल्कि यहां से भारतीय क्रिकेट का अगला दौर आकार ले रहा है।

सनराइजर्स हैदराबाद ने तो केवल अनकैप्ड भारतीयों खिलाड़‍ियों को ही खरीदने में दिलचस्पी दिखाई और सर्वाधिक सात खिलाड़‍ियों को 3.30 करोड़ रुपये की राशि में अपने साथ जोड़ा। राजस्थान ने छह, केकेआर ने पांच, मुंबई ने चार, लखनऊ और चेन्नई ने तीन-तीन अनकैप्ड खिलाड़‍ियों को खरीदा।
ग्रीन के लिए चेन्नई-केकेआर में बिडिंग वॉर

ऑक्शनर मल्लिका सागर ने पहले सेट में ऑस्ट्रेलियाई आलराउंडर दो करोड़ रुपये के आधार मूल्य वाले कैमरन ग्रीन का नाम पुकारा तो मुंबई इंडियंस ने बोली लगाई। नीलामी में सबसे ज्यादा 64.43 करोड़ रुपये का पर्स लेकर उतरी केकेआर ने अगली बोली लगाई तो मुंबई रेस से हट गई।

इसके बाद राजस्थान रॉयल्स और केकेआर के बीच ग्रीन को पाने के लिए लंबी बिडिंग वॉर चली। राजस्थान ने 13.40 करोड़ रुपये की अधिकतम बोली लगाई। इसके बाद चेन्नई और केकेआर के बीच बिडिंग वॉर शुरू हुई और चेन्नई ने 25 करोड़ रुपये तक बोली लगाने के बाद हटने का निर्णय किया और केकेआर ने रिकॉर्ड 25.20 करोड़ रुपये में ग्रीन को अपने साथ जोड़ने में सफलता पाई।

हालांकि ग्रीन को इसमें से केवल 18 करोड़ रुपये की ही राशि मिलेगी क्योंकि आईपीएल के \“अधिकतम फीस\“ नियम के तहत, मिनी नीलामी में किसी विदेशी खिलाड़ी की अधिकतम सैलरी 18 करोड़ ही हो सकती है।
13 करोड़ में बिके लिविंगस्टन

पहले दौर में इंग्लिश ऑलराउंडर लियाम लिविंगस्टन को कोई खरीदार नहीं मिला, लेकिन एक्‍सलेरेशन राउंड में सनराइजर्स हैदराबाद ने 13 करोड़ रुपये की भारी भरकम राशि में खरीदा। इसी तरह जोश इंग्लिस भी पहले अनसोल्ड रहे, लेकिन बाद में लखनऊ ने उन्हें 8.60 करोड़ में खरीदा।

तो मजेदार मिनी नीलामी के बाद चलिए नजर डालते हैं कि 10 टीमें किस प्रकार तैयार हुई हैं।
पंजाब किंग्‍स का पूरा स्‍क्‍वाड

अर्शदीप सिंह, अजमतुल्‍लाह ओमरजई, हरनूर सिंह पन्‍नू, हरप्रीत बराड़, लोकी फर्ग्‍यूसन, मार्को यानसेन, मार्कस स्‍टोइनिस, मिच ओवन, मुशीर खान, नेहल वाधेरा, प्रभसिमरन सिंह, प्रियांश आर्य, पायला अविनाश, शशांक सिंह, श्रेयस अय्यर, सूर्यांश हेगड़े, विष्‍णु विनोद, वैशाक विजयकुमार, जेवियर बार्टलेट, यश ठाकुर, युजवेंद्र चहल, कूपर कोनोली (3 करोड़ रुपये), बेन ड्वारहुईस (4.4 करोड़ रुपये), प्रवीण दुबे (30 लाख रुपये) और विशाल निशाद (30 लाख रुपये)।
मुंबई इंडियंस का पूरा स्‍क्‍वाड

हार्दिक पांड्या (कप्तान), रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, ट्रेंट बोल्ट, विल जैक्स, एएम गजनफर, अश्विनी कुमार, कार्बिन बॉश, दीपक चाहर, जसप्रीत बुमराह, मयंक मारकंडे (ट्रेड), मिचेल सेंटनर, नमन धीर, रघु शर्मा, राज अंगद बावा, राबिन मिंज, रियान रिकेलटन, शार्दुल ठाकुर (ट्रेड), शेरफाने रदरफोर्ड (ट्रेड), क्विंटन डी कॉक (1 करोड़ रुपये), दानिश मालेवर (30 लाख रुपये), मोहम्‍मद इजहार (30 लाख रुपये), अथर्व अंकोलेकर (30 लाख रुपये), मयंक रावत (30 लाख रुपये)।
केकेआर का पूरा स्‍क्‍वाड

रिंकू सिंह, अंगकृष रघुवंशी, रोवमैन पावेल, अजिंक्य रहाणे, मनीष पांडे, सुनील नरेन, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, वरुण चक्रवर्ती, हर्षित राणा, वैभव अरोड़ा, उमरान मलिक, कैमरन ग्रीन (25.20 करोड़ रुपये), फिन एलन (2 करोड़ रुपये), मथीश पथ‍िराना (18 करोड़ रुपये), तेजस्‍वी सिंह (3 करोड़ रुपये), कार्तिक त्‍यागी (30 लाख रुपये), प्रशांत सोलंकी (30 लाख रुपये), राहुल त्रिपाठी (75 लाख रुपये), टिम साइफर्ट (1.50 करोड़ रुपये), मुस्‍ताफिजुर रहमान (9.20 करोड़ रुपये), सार्थक रंजन (30 लाख रुपये), दक्ष कामरा (30 लाख रुपये), रचिन रवींद्र (2 करोड़ रुपये) और आकाशदीप (1 करोड़ रुपये)।
आरसीबी का फुल स्क्वॉड

रजत पाटीदार (कप्तान), विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, फिल साल्ट, जितेश शर्मा, क्रुणाल पंड्या, स्वप्निल सिंह, टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, जैकब बेथेल, जोश हेजलवुड, यश दयाल, भुवनेश्वर कुमार, नुवान तुषारा, रसिख सलाम, अभिनंदन सिंह, सुयश शर्मा, वेंकटेश अय्यर (7 करोड़ रुपये), जैकब डफी (2 करोड़ रुपये), सात्विक देसवाल (30 लाख रुपये), जॉर्डन कॉक्‍स (75 लाख रुपये), विकी ओस्‍टवाल (30 लाख रुपये), विहान मल्‍होत्रा (30 लाख रुपये) और कनिष्‍क चौहान (30 लाख रुपये)।
सीएसके का फुल स्क्वॉड

रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), आयुष म्हात्रे, डेवाल्ड ब्रेविस, महेंद्र सिंह धोनी, उर्विल पटेल, शिवम दुबे, जेमी ओवरटन, रामकृष्ण घोष, नूर अहमद, खलील अहमद, अंशुल कंबोज, गुरजापनीत सिंह, नाथन एलिस, श्रेयस गोपाल, मुकेश चौधरी, संजू सैमसन, अकील हुसैन (2 करोड़ रुपये), प्रशांत वीर (14.2 करोड़ रुपये), कार्तिक शर्मा (14 करोड़ रुपये), मैथ्‍यू शॉर्ट (1.50 करोड़ रुपये), अमन खान (40 लाख रुपये), सरफराज खान (75 लाख रुपये), मैट हेनरी (2 करोड़ रुपये), राहुल चाहर (5.20 करोड़ रुपये) और जैक फोक्‍स (75 लाख रुपये)।
गुजरात टाइटंस का पूरा स्‍क्‍वाड

अनुज रावत, ग्‍लेन फिलिप्‍स, गुरनूर सिंह बराड़, ईशांत शर्मा, जयंत यादव, जोस बटलर, कगिसो रबाडा, कुमार कुशाग्र, मानव सुथार, मोहम्‍मद सिराज, मोहम्‍मद अर्शद खान, निशांत सिंधू, प्रसिद्ध कृष्‍णा, आर साई किशोर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, साई सुदर्शन, शाहरुख खान, शुभमन गिल, वॉशिंगटन सुंदर, अशोक शर्मा (90 लाख रुपये), जेसन होल्‍डर (7 करोड़ रुपये), पृथ्‍वी राज (30 लाख रुपये), ल्‍यूक वुड (75 लाख रुपये) और टॉम बैंटन (2 करोड़ रुपये)।
सनराइजर्स हैदराबाद का फुल स्‍क्‍वाड

ईशान किशन, अंकित वर्मा, आर शरण, हेनरिक क्लासेन, ट्रेविस हेड, हर्षल पटेल, कमिंदू मेंडिस, हर्ष दुबे, ब्रायन कार्से (ट्रेड), अभिषेक शर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, पैट कमिंस, जिशान अंसारी, जयदेव उनादकट, ईशान मलिंगा, शिवांग कुमार (30 लाख रुपये), सलिल अरोड़ा (1.50 करोड़ रुपये), साकिब हुसैन (30 लाख रुपये), ओंकार तरमले (30 लाख रुपये), अमित कुमार (30 लाख रुपये), प्रफुल हिंज (30 लाख रुपये), क्रैन्‍स फुलेत्रा (30 लाख रुपये), लियाम लिविंगस्‍टन (13 करोड़ रुपये), शिवम मावी (75 लाख रुपये), जैक एडवर्ड्स (3 करोड़ रुपये)।
राजस्‍थान रॉयल्‍स का फुल स्क्वाड

शिवम दुबे, वैभव सुर्यवंशी, डेवोन फरेरा, लुआन-ड्रे प्रिटोरियस, शिमरन हेटमायर, यशस्वी जायसवाल, ध्रुव जुरेल, रियान पराग, युद्धवीर सिंह, रवींद्र जडेजा, सैम करन, जोफ्रा आर्चर, तुषार देशपांडे, क्वेना मफाका, संदीप शर्मा, नांद्रे बर्गर, रवि बिश्‍नोई (7.20 करोड़ रुपये), सुशांत मिश्रा (90 लाख रुपये), यशराज पुंजा (30 लाख रुपये), विग्‍नेश पुथुर (30 लाख रुपये), रवि सिंह (95 लाख रुपये), अमन राव (30 लाख रुपये), बृजेश शर्मा (30 लाख रुपये), कुलदीप सेन (75 लाख रुपये) और एडम मिलने (2.40 करोड़ रुपये)।
दिल्‍ली कैपिटल्‍स का पूरा स्‍क्‍वाड

ट्रिस्टन स्टब्स, समीर रिजवी, करुण नायर, केएल राहुल, अभिषेक पोरेल, अक्षर पटेल, आशुतोष शर्मा, विप्रज निगम, माधव तिवारी, त्रिपुराना विजय, अजय मंडल, कुलदीप यादव, मिचेल स्टार्क, टी नटराजन, मुकेश कुमार, दुष्मंता चमीरा, डेविड मिलर (2 करोड़ रुपये), बेन डकेट (2 करोड़ रुपये), आकिब डार (8.40 करोड़ रुपये), पाथुम निसांका (4 करोड़ रुपये), लुंगी एनगिडी (2 करोड़ रुपये), साहिल पारीख (30 लाख रुपये), पृथ्‍वी शॉ (75 लाख रुपये) और काइल जैमिसन (2 करोड़ रुपये)।
लखनऊ सुपर जायंट्स का पूरा स्‍क्‍वाड

ऋषभ पंत, एडेन माक्ररम, हिम्मत सिंह, मैथ्यू ब्रीट्ज्के, निकोलस पूरन, मिचेल मार्श, अब्दुल समद, शाहहबाज अहमद, अर्शीन कुलकर्णी, आयुष बडोनी, मोहम्मद शमी (ट्रेड), आवेश खान, एम सिद्धार्थ, दिग्वेश राठी, आकाश सिंह, प्रिंस यादव, अर्जुन तेंदुलकर (ट्रेड), मयंक यादव, मोहसिन खान, वानिंदु हसरंगा (2 करोड़ रुपये), एनरिच नॉर्ट्जे (2 करोड़ रुपये), मुकुल चौधरी (2.60 करोड़ रुपये), नमन तिवारी (1 करोड़ रुपये), अक्षत रघुवंशी (2.20 करोड़ रुपये) और जोश इंग्लिस (8.6 करोड़ रुपये)।

यह भी पढ़ें- Mumbai Indians full squad, IPL 2026: 5 बार की चैंपियन ने खेला दिमागी खेल, अब ऐसा है मुंबई इंडियंस का पूरा स्‍क्‍वाड  

यह भी पढ़ें- RCB Probable Playing 11: खिताब का बचाव करने उतरेगी बेंगलुरु, वेंकटेश अय्यर ने प्‍लेइंग 11 को दी मजबूती
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4610K

Credits

administrator

Credits
467521