search

संसद में सोनिया गांधी से मिले विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप पठानिया, इन मुद्दों पर हुई बातचीत

Chikheang 2025-12-17 03:37:10 views 970
  

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप पठानिया ने संसद में सोनिया गांधी से की मुलाकात।



राज्य ब्यूरो, शिमला। विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने दिल्ली प्रवास के दौरान संसद भवन में यूपीए की पूर्व अध्यक्ष, राज्यसभा सांसद और कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी से शिष्टाचार भेंट की।

यह मुलाकात सौहार्दपूर्ण माहौल में हुई। जिसमें विधानसभा की कार्यप्रणाली के साथ-साथ प्रदेश से जुड़े सामाजिक और प्रशासनिक विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई।

उन्होंने सोनिया गांधी को हिमाचल की संसदीय परंपराओं, सदन के सुचारु संचालन और हालिया गतिविधियों की जानकारी दी। बातचीत के दौरान लोकतांत्रिक संस्थाओं को और मजबूत करने तथा जनहित से जुड़े मुद्दों पर प्रभावी संवाद की आवश्यकता पर भी विचार-विमर्श हुआ। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली दौरे के दौरान कुलदीप पठानिया ने मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह से भी शिष्टाचार भेंट की। गौरतलब है कि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप पठानिया पिछले दो दिनों से दिल्ली में हैं। इस दौरान उन्होंने विभिन्न वरिष्ठ नेताओं से संवाद कर हिमाचल से जुड़े मुद्दों को राष्ट्रीय मंच पर रखने की पहल की।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
157953