search

बरेली-बदायूं हाईवे को चौड़ीकरण कर बनाया जाएगा सिक्सलेन, चार नए बाईपास बनने से लोगों को मिलेगा फायदा

deltin33 2025-12-16 23:37:26 views 513
  



जागरण संवाददाता, बरेली। बरेली-मथुरा नेशनल हाईवे चौड़ीकरण का काम चल रहा है। एनएचएआइ बदायूं इसका निर्माण करा रहा है। पैकेज-4 में बरेली से बदायूं के बीच पेड़ों के कटान के साथ मिट्टी का काम चल रहा है। चार बाइपास बनाने की रफ्तार तेज हो गई है। दावा किया जा रहा है कि जनवरी में मुख्य मार्ग पर भी निर्माण की गति तेज हो जाएगी। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

रुहेलखंड मुख्यालय से मथुरा, आगरा तक सड़क मार्ग से आवागमन सुगम बनाने के लिए बरेली-बदायूं फोरलेन को सिक्सलेन में परिवर्तित किया जा रहा है। निर्माण कराने की जिम्मेदारी भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआइ) बदायूं को दी गई है। बरेली से बदायूं बाइपास तक हाईवे निर्माण के लिए 650 करोड़ रुपये की परियोजना स्वीकृत है। जबकि बदायूं बाइपास से कासगंज की सीमा तक 1,200 करोड़ रुपये की परियोजना मंजूर हुई है।

बदायूं-बरेली पैकेज फोर के लिए 1,527 करोड़ रुपये मुआवजा वितरण कर भूमि अधिग्रहण किया गया है। कासगंज से बदायूं तक निर्माण कार्य 50 प्रतिशत से अधिक हो चुका है। बदायूं से बरेली के बीच अब काम शुरू हुआ है। मलगांव, बिनावर में बाइपास का निर्माण चल रहा है।

भमोरा से देवचरा तक पांच किमी को लंबा बाइपास निमाला जा रहा है, इसका काम भी आरंभ करा दिया गया है। मुख्य मार्ग पर जगह-जगह पेड़ों का कटान कराकर मिट्टी काम कराया जा रहा है। इसके चलते जगह-जगह ट्रैफिक भी डायवर्ट किया गया है। एनएचएआइ के अधिकारियों का दावा है कि पैकेज फोर में अब कोई अड़चन नहीं है। जनवरी में काम की रफ्तार और तेज हो जाएगी।

बरेली-मथुरा नेशनल हाईवे चौड़ीकरण का काम तेजी से कराया जा रहा है। पैकेज-4 में बरेली से बदायूं के बीच मुख्य मार्ग पर पेड़ों का कटान कराने के साथ मिट्टी का काम शुरू हो चुका है। मलगांव, बिनावर, भमोरा-देवचरा बाइपास निर्माण की गति बढ़ गई है। वजह, यहां कोई अवरोध नहीं है। जनवरी में मुख्य मार्ग पर भी काम की रफ्तार बढ़ जाएगी।- उत्कर्ष शुक्ला, पीडी एनएचएआइ, बदायूं
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4610K

Credits

administrator

Credits
467521