search

राशन कार्डों की E-KYC जरूरी, नहीं तो रुक सकता है आपको मिलने वाला निश्शुल्क खाद्यान्न

LHC0088 2025-12-16 23:06:51 views 749
  



जागरण संवाददाता, फतेहपुर। Ration Card e-KYC: डेढ़ वर्ष बाद भी राशन कार्डों में चलाया जा रहा ई-केवाईसी के अपडेशन का काम पूरा नहीं हो सका है। खाद्यान्न वितरण मेंं पारदर्शिता लाने के लिए मई 2024 से चलाए गए 19.53 लाख यूनिटों (पारिवारिक सदस्य) में अब तक 93 प्रतिशत यानि करीब 18 लाख यूनिटों का ई-केवाईसी (इलेक्ट्रानिक नो योर कस्टमर) अपडेशन हो गया है लेकिन पात्र गृहस्थी के 1.10 लाख यूनिटों ने ई-केवाईसी नहीं कराया जिस पर शासन के निर्देश पर इनका खाद्यान्न रोक दिया गया है। खास बात ये है कि ई-पाश मशीन भी ऐसे यूनिटों का अंगूठा नहीं ले रही है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

  


जिले में 4 लाख 90 हजार पात्र गृहस्थी राशन कार्डधारक हैं जिसमें 36 हजार 789 अंत्योदय धारक भी शामिल हैं। इन राशनकार्डों में गृहस्वामी समेत 19 लाख 39 हजार 993 यूनिट (पारिवारिक सदस्य) हैं। राशनकार्ड धारकों को प्रतिमाह ई-पॉश मशीन में अंगूठा लगाने के बाद निश्शुल्क गेहूं व चावल मिल रहा है। शासन स्तर से खाद्यान्न वितरण में पारदर्शिता लाने के लिए मई 2024 से ई-केवाईसी अपडेशन का काम चल रहा है। क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी उमेशचंद्र शुक्ला ने बताया कि जिले के सभी 1109 उचित दर विक्रेताओं खाद्यान्न वितरण के दौरान प्रत्येक यूनिट का ई-केवाईसी कर रहे हैं लेकिन तमाम कार्डधारक कहने के बावजूद ई-केवाईसी नहीं करा रहे हैं।  

  



शासन के निर्देश पर ई-केवाईसी न कराने वाले पात्र गृहस्थी के 1 लाख 10 हजार यूनिटों का खाद्यान्न बीते दो माह पूर्व से ही रोक दिया गया है। खाद्यान्न वितरण के दौरान ई-पाश मशीन भी ऐसे यूनिटों का अंगूठा नहीं ले रही है। ई-केवाईसी कराते ही मशीन भी अंगूठा लेने लगेगी। इसलिए शेष यूनिट भी ई-केवाईसी करा लें ताकि उन्हें खाद्यान्न मिलने लगे। अभी तक 18 लाख यूनिटों का ई-केवाईसी अपडेशन हो गया है।
-सुनील कुमार पुष्कर, जिला पूर्ति अधिकारी।


  


सार्वजनिक वितरण प्रणाली पर एक नजर


  • पात्र गृहस्थी - 4 लाख 90 हजार
  • अंत्योदय कार्डधारक- 36,789
  • यूनिट - 19 लाख 39 हजार 993
  • गेहूं - 59 हजार 397.18 क्विंटल
  • चावल - 39 हजार 598.12 क्विंटल
  • ई-केवाईसी अपडेट - 18 लाख यूनिट
  • खाद्यान्न रुका- 1 लाख 10 हजार यूनिट
  • उचित दर विक्रेता - 1,109
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
156138