search

Toll Management: बेहतर प्रबंधन और सेवाएं, आगरा के कुलदीप ठाकुर को लंदन की संसद में मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मान

Chikheang 2025-12-16 19:07:11 views 623
  

आगरा के कुलदीप ठाकुर को लंदन में सम्मानित किया गया।



जागरण संवाददाता, आगरा। आवास विकास कालोनी में रहने वाले कुलदीप ठाकुर को टोल आपरेशन और समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए लंदन के हाउस आफ लार्ड्स (लंदन का संसद भवन) में अंतरराष्ट्रीय सम्मान मिला है। भव्य समारोह में उन्हें यह सम्मान दिया गया, जो उनके कौशल, नवाचार और सामाजिक कार्यों की मान्यता का प्रतीक है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

कुलदीप ठाकुर ने टोल प्लाजा संचालन में पारदर्शिता, सुरक्षा और यात्रियों की सुविधा बढ़ाने के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। साथ ही, समाज सेवा में सड़क सुरक्षा अभियान, आपात सहायता, कर्मचारी प्रशिक्षण और स्थानीय समुदायों के विकास कार्यक्रमों में सक्रिय योगदान दिया है।

यह सम्मान न सिर्फ कुलदीप ठाकुर के लिए, शहर के साथ पूरे देश के लिए गर्व की बात है। सम्मान मिलने पर कुलदीप ठाकुर ने कहा यह उनकी टीम और सहयोगियों को समर्पित है। वे आगे भी सेवा और गुणवत्ता पर ध्यान देंगे।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
169244