search

दिल्ली-NCR में धुंध की चादर, ज्यादातर इलाकों में AQI 400 के पार; IGI एयरपोर्ट ने जारी की एडवाइजरी

Chikheang 2025-12-16 13:06:44 views 1069
  




सुबह के समय बाबा खड़गसिंह मार्ग पर छाया घना कोहरा। फोटो- हरीश कुमार



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर में जहरीली धुंध की परत छाई हुई है और ग्रेप चार की पाबंदियां लागू होने के बावजूद वायु प्रदूषण खतरनाक स्तर पर बना हुआ है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, मंगलवार सुबह सात बजे राजधानी का औसत एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई ) 427 दर्ज किया गया है, हवा की गंभीर श्रेणी में रखा गया है। इससे पहले सोमवार शाम चार बजे औसत एक्यूआई 427 रिकॉर्ड किया गया था। हालांकि कल से आज राजधानी के औसत एक्यूआई में कुछ सुधार हुआ है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

राजधानी के ज्यादातर इलाकों में एक्यूआई 400 के आसपास बना हुआ है। आनंद विहार में एक्यूआई 410, बवाना में 401, बुराड़ी में 377, चांदनी चौक में 383, आईटीओ में 401, जहांगीरपुरी में 428, मुंडका में 425, नजफगढ़ में 360 और नरेला में 387 रिकॉर्ड किया गया है, जो हवा की गंभीर श्रेणी आता है। इसके अलावा दिल्ली से सटे नोएडा में 437, ग्रेटर नोएडा में 447, गाजियाबाद में 444, गुरुग्राम में 345 और फरीदाबाद में एक्यूआई सबसे कम 211 दर्ज किया गया है।


#WATCH | Delhi | Visuals around Anand Vihar area as a thick layer of toxic smog engulfs the national capital.

AQI (Air Quality Index) around the area is 410, categorised as \“Severe\“, as claimed by CPCB (Central Pollution Control Board).

CAQM (Commission for Air Quality… pic.twitter.com/nfEv4zwnkX — ANI (@ANI) December 16, 2025


  
IGI एयरपोर्ट ने जारी की एडवाइजरी

स्मॉग की मोटी चादर छाए रहने से सड़क के साथ हवाई यातायात भी प्रभावति हो रहा है। आईजीआई एयरपोर्ट ने फ्लाइट में रुकावटों के बीच यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी की है। इसमें कहा गया कि फ्लाइट ऑपरेशन धीरे-धीरे सामान्य हो रहे हैं, लेकिन कुछ डिपार्चर और अराइवल में रुकावटें बनी रह सकती हैं। सटीक और समय पर अपडेट के लिए सीधे अपनी एयरलाइन से संपर्क करें। हमारे कर्मचारी यात्रियों की मदद करने और जरूरी सहायता देने के लिए सभी टर्मिनलों पर मौजूद हैं।
किस इलाके में कितना है एक्यूआई?

    इलाका एक्यूआई वर्ग
   
   
   आनंद विहार
   410
   गंभीर
   
   
   बवाना
   401
   गंभीर
   
   
   बुराड़ी
   377
   गंभीर
   
   
   चांदनी चौक
   383
   गंभीर
   
   
   आईटीओ
   401
   गंभीर
   
   
   जहांगीरपुरी
   428
   गंभीर
   
   
   मुंडका
   425
   गंभीर
   
   
   नजफगढ़
   360
   गंभीर
   
   
   नरेला
   387
   गंभीर
   
   
   नोएडा
   437
   गंभीर
   
   
   ग्रेटर नोएडा
   447
   गंभीर
   
   
   गाजियाबाद
   444
   गंभीर
   
   
   गुरुग्राम
   345
   बेहद खराब
   
   
   फरीदाबाद
   211
   खराब
   

सीपीसीबी के अनुसार, 0 से 50 के बीच एक्यूआई को \“अच्छा\“, 51 से 100 को \“संतोषजनक\“, 101 से 200 को \“मध्यम\“, 201 से 300 को \“खराब\“, 301 से 400 को \“बहुत खराब\“ और 401 से 500 को \“गंभीर\“ माना जाता है।

यह भी पढ़ें- दिल्ली दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, आईक्यू एयर की रिपोर्ट; पाकिस्तान के दो शहर रैंकिंग में नीचे

यह भी पढ़ें- घने कोहरे की चादर में लिपटा दिल्ली-एनसीआर, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट; कड़ाके की ठंड का अभी भी इंंतजार
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
157953