search

वेनेजुएला से भागते समय घायल हो गईं नोबेल पुरस्कार विजेता मचाडो

LHC0088 2025-12-16 07:55:12 views 827
  

नोबेल पुरस्कार विजेता मचाडो। (फाइल फोटो)



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। नोबेल शांति पुरस्कार विजेता मारिया कोरिना मचाडो पिछले सप्ताह वेनेजुएला से भागते समय घायल हो गईं। उन्हें वर्टिब्रा में फ्रैक्चर हो गया है। यह रीढ़ की हड्डी बनाने वाली छोटी आपस में जुड़ी हड्डियां होती हैं। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

वह वेनेजुएला से एक छोटी नाव के माध्यम से छिपकर ओस्लो पुरस्कार लेने पहुंची थीं। हालांकि, कार्यक्रम में नहीं पहुंच पाई थीं। मचाडो अपने देश में अधिकारियों द्वारा लगाए गए एक दशक लंबे यात्रा प्रतिबंध का उल्लंघन करते हुए यहां से रवाना हुई थीं। वह करीब एक साल से छिपकर रह रही थीं।
नाव यात्रा के दौरान लगी चोट

नार्वेजियन दैनिक अफटेनपोस्टेन ने अज्ञात सूत्रों के हवाले से बताया कि ओस्लो में उनकी जांच करने वाले डाक्टरों ने फ्रैक्चर का पता लगाया है। नाव से यात्रा के दौरान उन्हें चोट लगी।

मचाडो के प्रवक्ता ने बताया कि रिपोर्ट सही है, लेकिन आगे कोई जानकारी नहीं दी। मामले से परिचित एक व्यक्ति ने पहले बताया था कि पुरस्कार विजेता पिछले सप्ताह की शुरुआत में नाव से वेनेजुएला से निकलीं और कैरेबियन द्वीप कुराकाओ गईं, जहां से वह अमेरिका होते हुए एक निजी विमान से नार्वे के लिए रवाना हुईं।
मचाडो ने कहा है कि उनकी योजना वेनेजुएला लौटने की है और उनका लक्ष्य राष्ट्रपति निकोलस मादुरो से सरकार का शांतिपूर्ण हस्तांतरण हासिल करना है।

यह भी पढ़ें: विवादों में घिरीं मारिया कोरिना मचाडो, क्यों हो रही नोबेल पुरस्कार वापस लेने की मांग?
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
156138