search

Bokaro से अपह्रत जयंत सिंह की गिरिडीह में हत्या, पुलिस ने बरामद किया शव, सहयोगियों के साथ कुख्यात खोपड़ी गिरफ्तार

deltin33 2025-12-16 04:07:12 views 977
  

मृतक जयंत सिंह और हत्या का आरोपित विनोद खोपड़ी। (फाइल फोटो)  



जागरण संवाददाता, बोकारो। Jayant Singh Murder Case: हरला थाना इलाके के सेक्टर आठ ए आवास संख्या 2197 निवासी 30 वर्षीय अपहृत जयंत सिंह का पांचवें दिन गिरिडीह के पीरटाड़ जिलेबिया घाटी में शव मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए कब्जे में ले लिया। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

जयंत को अगवा करने के आरोपित बिनोद खोपड़ी समेत छह को पुलिस ने दबोच लिया है। आरोपितों की निशानदेही पर ही शव को पुलिस ने गिरिडीह से बरामद किया। शव लेकर बोकारो पुलिस आ गई है। शव को बीजीएच के शव गृह में रखा गया है। पुलिस मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम कराएगी।

इस मामले में अन्य आरोपितों की तलाश में पुलिस की कई टीमें बिहार समेत राज्य के कई हिस्सों में इनके संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही हैं। लाठी डंडा से पीट पीट कर जयंत की हत्या करने के बाद शव को हत्यारों ने गिरिडीह में ले जाकर फेंक दिया।

गायब जयंत के मामले मेें पुलिस ने एफआइआर पत्नी अमृता सिंह के बयान पर किया था। महिला ने बताया था कि उसके पति प्लांट में ठेका कर्मी के तौर पर काम करते हैं। आठ दिसंबर की रात आठ बजे के लगभग सेक्टर छह निवासी विनोद खोपड़ी ने पति के मोबाइल पर फोन कर धमकी दी।

विनोद ने अपने कार्यालय में उसके पति को बुलाया था। कहा था कि अगर वह नहीं आया तो उसे वह उसे उठवा लेगा। पत्नी को भी वह मार देगा। दूसरे दिन राय चौक के पास रहने वाला मुकेश राय भागलपुर मोड़ पर आया और पति से कहा कि विनोद उसे बुला रहा है।

महिला के अनुसार उसके पति जयंत ने मुकेश से चलने को कहा। यह भी कहा कि वह उसके पीछे-पीछे बाइक से आ रहा है। इसके बाद पति विनोद खोपड़ी के यहां जाने की जगह घर आ गए और उसे पूरी जानकारी दिए। यह भी कहे कि अगर उन्हें कुछ होता है तो इसकी पूरी जिम्मेवारी विनोद खोपड़ी व मुकेश की होगी।

इधर अमृता ने पत्रकारों को बताया था वह दस दिसंबर की रात नौ बजे अपने घर में थी। पति सिगरेट लाने गए थे। वह सीढ़ी से नीचे उतर रही थी। घर के ब्लाक के नीचे कुछ बाइक व कार खड़ी थी। उसके पति घर की ओर आते हुए उसे सीढ़ी से नीचे उतरते समय दिखे। कार व बाइक भी दिखी। वह नीचे उतरी तो पति नहीं दिखे।

बाइक व कार भी गायब थी। इधर गायब जयंत व आरोपित विनोद खोपड़ी के बीच हुई बातचीत का आडियो वायरल हुआ है। वायरल आडियो में विनोद अपहृत को धमकी देते हुए सुनाई दे रहा है। पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद आरोपित को दबोच लिया।  
विनोद की पत्नी ने पति के गिरफ्तारी की दी सूचना

विनोद के फेसबुक पेज पर उसकी पत्नी ने लगभग सवा छह बजे सुबह गिरफ्तारी से संबंधित पोस्ट लिखा। पत्नी ने लिखा कि उसके पति को सिटी थाना प्रभारी सुदामा दास ने 14 दिसंबर की रात साढ़े नौ बजे ओडिशा के भुवनेश्वर से गिरफ्तार कर लिया। इधर चर्चा इस बात की भी है कि पुलिस ने आरोपित को बोकारो जिला में ही बेरमो अनुमंडल से गिरफ्तार किया।

अपहृत जयंत का शव पुलिस ने गिरिडीह के पिरटाड़ जिलेबिया घाटी से बरामद कर लिया है। अपहरणकर्ता बिनोद कुमार उर्फ विनोद खोपड़ी के अलावा इसके पांच और सहयोगियों को पुलिस ने दबोच लिया है। कुछ और को हिरासत में लेकर पुलिस कर रही है। बाकी चिन्हित आरोपितों के संभावित ठिकाने पर पुलिस छापेमारी कर रही है। कल शव का पुलिस पोस्टमार्टम कराएगी।-आलोक रंजन, डीएसपी सिटी बोकारो।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4610K

Credits

administrator

Credits
467521