search

नंदा देवी पर्वत पर अमेरिकी परमाणु डिवाइस, इसलिए गंगा के पास फैल रहा कैंसर; निशिकांत दुबे का नया दावा

LHC0088 2025-12-16 01:07:11 views 608
  

भाजपा सांसद निशिकांत दुबे



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने सोमवार को पूर्व प्रधानमंत्रियों जवाहरलाल नेहरू और इंदिरा गांधी पर गंभीर आरोप लगाए।

उन्होंने दावा किया कि नेहरू और इंदिरा ने अमेरिका की केंद्रीय खुफिया एजेंसी (CIA) को 1960 के दशक के दौरान जाहिर तौर पर चीन पर नजर रखने के लिए हिमालय में नंदा देवी पर्वत की चोटी पर परमाणु-संचालित निगरानी उपकरण स्थापित करने की अनुमति दी थी। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

एक्स पोस्ट में दुबे ने आरोप लगाया कि गुप्त आपरेशन कई चरणों में चलाया गया, पहले 1964 में जवाहरलाल नेहरू के कार्यकाल के दौरान, और बाद में 1967 और 1969 में तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के कार्यकाल में।
निशिकांत दुबे ने नेहरू और इंदिरा पर लगाए आरोप

उन्होंने यह भी दावा किया कि अमेरिकी स्टाफ के हटने के बाद परमाणु ऊर्जा से चलने वाले जासूसी उपकरण को अंतत: पहाड़ पर छोड़ दिया गया, जिससे पारिस्थितिक रूप से संवेदनशील हिमालयी क्षेत्र में खतरनाक रेडियोधर्मी रिसाव हुआ।

अपने पोस्ट में दुबे ने लिखा, \“भारत के पहले प्रधानमंत्री नेहरू जी ने 1964 में तथा पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा जी ने 1967, 1969 में अमेरिका के सीआइए से मिलकर न्यूक्लियर जासूसी उपकरण चीन के लिए हिमालयी क्षेत्र में नंदा देवी में स्थापित करवाया।

सभी उपकरण वहीं छोड़कर अमेरिकी भाग गए। आज गंगा किनारे रहने वाले लोगों को उत्तराखंड से लेकर बंगाल तक कैंसर की बीमारी बढ़ने का यही कारण तो नहीं है? हिमालयी क्षेत्रों में ग्लेशियर का पिघलना, बादल फटना, मकानों में दरार आना क्या यही वजह है?
सीआईए को उपकरण स्थापित करने की अनुमति दी गई

लोकसभा में 1978 में तत्कालीन प्रधानमंत्री मोरारजी देसाई जी ने यह स्वीकार किया था। अमेरिका के प्रतिष्ठित अखबार न्यूयार्क टाइम्स ने इस खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया है। यह समय है अपने बच्चों को बचाने का।\“

इससे पहले, 14 जुलाई को भी दुबे ने इसी मुद्दे पर कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधा था। उन्होंने नंदा देवी पर्वत के पास \“लापता\“ अमेरिकी परमाणु उपकरण की भूमिका पर सवाल उठाया था और इसे देश में हाल की प्राकृतिक आपदाओं से जोड़ा था।
गंगा किनारे कैंसर बढ़ने का कारण बताया गया

एक्स पर एक अन्य पोस्ट में भाजपा सांसद ने अमेरिकी कांग्रेस के सदस्यों द्वारा तत्कालीन अमेरिकी राष्ट्रपति को लिखे गए 1978 के पत्र की एक प्रति साझा की।

पत्र में हिमालय में एक गुप्त सीआइए आपरेशन और प्लूटोनियम-संचालित निगरानी उपकरण से संभावित रेडियोधर्मी रिसाव पर चिंता व्यक्त की गई है, जिसके बारे में माना जाता है कि \“यह हिमालय में खो गया है\“।

एक्स पर दुबे ने लिखा, \“अमेरिका के आगे नतमस्तक नेहरू-गांधी परिवार।\“ उन्होंने राहुल गांधी पर प्रहार करते हुए तीन सवाल भी दागे - \“क्या केदारनाथ का हादसा अमेरिका के न्यूक्लियर वस्तु के कारण हुआ जो नंदा देवी पर्वत शिखर के उपर से 1960 में गायब हो गया?

क्या तीस्ता नदी के बाढ़ का भी वही कारण है? गंगोत्री यमुनोत्री के पिघलते ग्लेशियर और गंगा के पानी में लगातार कमी, किसानों की तबाही की जिम्मेदार कांग्रेस पार्टी के नेहरू जी का सरेंडर है?\“
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
156138