search

BCCI ने जारी किया फरमान, सिर्फ विराट-रोहित नहीं भारतीय टीम के हर खिलाड़ी को विजय हजारे ट्रॉफी में खेलना होगा

Chikheang 2025-12-16 00:07:25 views 1250
  

टीम इंडिया के हर खिलाड़ी को खेलनी होगी विजय हजारे ट्रॉफी



पीटीआई, नई दिल्ली : केवल रोहित शर्मा और विराट कोहली ही नहीं, बल्कि बीसीसीआई ने भारतीय टीम के मौजूदा खिलाड़ियों के लिए 24 दिसंबर से शुरू हो रही विजय हजारे ट्रॉफी में कम से कम दो वनडे मैच खेलना अनिवार्य कर दिया है। दक्षिण अफ्रीका के विरुद्ध अंतिम टी-20 मैच (19 दिसंबर) और न्यूजीलैंड के विरुद्ध पहले वनडे (11 जनवरी, 2026) के बीच तीन सप्ताह से अधिक का अंतर है और बोर्ड चाहता है कि सभी सीनियर खिलाड़ी घरेलू क्रिकेट खेलें। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

अजित अगरकर की अध्यक्षता वाली चयन समिति ने सभी को यह निर्देश दे दिया है। इस साल की शुरुआत में ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज में हार के बाद यह सिफारिश की गई थी। इसमें हर प्रारूप में घरेलू क्रिकेट पर अधिक जोर देने के लिए कहा गया था।
इन खिलाड़ियों पर नजरें

विराट कोहली और रोहित शर्मा टूर्नामेंट के लिए अपनी उपलब्धता की सूचना दे चुके हैं। वहीं सीनियर खिलाड़ी शुभमन गिल, जसप्रीत बुमराह, केएल राहुल, हार्दिक पांड्या और सूर्यकुमार यादव को अपनी अपनी टीमों के लिए कम से कम दो मैच खेलने के लिए कहा जा सकता है। बीसीसीआई के एक अधिकारी ने कहा, विजय हजारे ट्रॉफी के छह दौर 24 दिसंबर से खेले जाने हैं। यह खिलाड़ियों और उनके प्रदेश संघों पर निर्भर करता है कि वे कौन से दो दौर खेलना चाहते हैं।
इस स्थिति में मिल सकती है छूट

उन्होंने कहा, किसी को छूट तभी दी जाएगी जब उत्कृष्टता केंद्र से किसी को अनफिट घोषित किया जाता है लेकिन अधिकारियों का मानना है कि दक्षिण अफ्रीका के विरुद्ध सीरीज के बाद चोट से उबरने के लिये काफी समय होगा। इस निर्देश से यह धारणा भी टूटेगी कि चयन समिति और मुख्य कोच गौतम गंभीर सिर्फ कोहली और रोहित का उदाहरण देना चाहते हैं जिन्हें किसी को कुछ साबित नहीं करना है ।

इस बीच जसप्रीत बुमराह को धर्मशाला में तीसरे टी-20 से पहले निजी कारणों से घर लौटना पड़ा। विश्वस्त सूत्रों के अनुसार उनके करीबी परिजन को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूत्रों के अनुसार, सब कुछ ठीक रहा तो वह चौथे या पांचवें मैच के लिये लौट सकते हैं।

यह भी पढ़ें- IND vs SA: Tilak Varma बने भारत के नए रन-चेज मास्टर, धर्मशाला में तोड़ डाला Virat Kohli का बड़ा रिकॉर्ड

यह भी पढ़ें- IND vs SA 3rd T20I: कप्तान Aiden Markram ने खोली हार की असल वजह...अर्शदीप या वरुण का नाम लिए बिना ही कह दी बड़ी बात
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
157953