search

हिमाचल: बच्चों को नशे से बचाने के लिए माफिया के खिलाफ खड़ी हुई महिलाएं, रात को दे रही ठीकरी पहरा

deltin33 2025-12-15 22:07:27 views 1242
  

बिलासपुर के लघट गांव में ठीकरी पहरा देती महिलाएं। जागरण  



संवाद सहयोगी, बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश के जिला बिलासपुर के सदर विधानसभा क्षेत्र के लघट गांव में चिट्टा (हेरोइन) जैसे खतरनाक नशे पर लगाम कसने के लिए महिलाओं ने स्वयं कमान संभाल ली है। महिला मंडल लघट से जुड़ी महिलाओं ने नशा तस्करों की गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से रात्रि निगरानी व्यवस्था शुरू कर दी है, ताकि गांव का माहौल सुरक्षित रखा जा सके और युवा पीढ़ी को इस जहर से दूर रखा जा सके। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
रात को बढ़ जाती है बाहरी लोगों की आवाजाही

महिलाओं का कहना है कि रात होते ही बाहरी लोगों की आवाजाही बढ़ जाती है और इसी का फायदा उठाकर नशा तस्कर युवाओं को अपने जाल में फंसाने की कोशिश करते हैं।  
पुलिस के आने से पहले भाग जाते हैं तस्कर

महिलाओं का कहना है कि इन नशेड़ियों को पकड़ने के लिए जब पुलिस को फोन किया जाता है तो उनको आने में थोड़ा समय लगता है और नशेडी वहां से भाग जाते हैं। यहीं नहीं, कई बार तो पुलिस की गाड़ी और सायरन से नशेडी अलर्ट हो जाते हैं, जिससे वे बच जाते है।

ऐसे में यहां महिलाओं ने स्वयं निर्णय लिया और उनको पकड़ने के लिए गांव की महिलाएं खुद नाका लगाकर यहां से आने जाने वाले संदिग्धों से पूछताछ और जांच करने में जुट गई है।
दो पंचायतों के मार्ग किनारे है गांव

लघट गांव दो पंचायतों बैरी रजादियां और बरमाणा के बीच संपर्क का मुख्य मार्ग है। बरमाणा औद्योगिक क्षेत्र होने के कारण यहां दिन-रात वाहनों की आवाजाही रहती है, जिससे नशा माफिया की गतिविधियों के लिए यह इलाका आसान रास्ता बन गया है। ग्रामीण महिलाओं के अनुसार हाल ही में बने लिंक रोड पर रात के समय सन्नाटा रहता है। इसी सुनसान का फायदा उठाकर तस्कर इस मार्ग को नशे की सप्लाई के लिए इस्तेमाल कर रहे हैं।


लगट गांव में महिला मंडल की एक दर्जन महिलाएं रात को गश्त कर रही हैं। यहां पर कई बार नशेडि़यों और संदिग्ध लोगों को देखा गया है। गांव में नशेड़ियों को बिल्कुल भी बख्शा नहीं जाएगा।
-पिंकी शर्मा, महिला मंडल प्रधान।


यह भी पढ़ें: संजौली मस्जिद विवाद: हिंदू संगठनों ने ऊपरी मंजिलें गिराने के लिए दिया अल्टीमेटम, वक्फ बोर्ड को कार सेवा का भी विकल्प

यह भी पढ़ें: शिमला: एएसपी अभिषेक देखेंगे संजौली पुलिस थाना, SP संजीव गांधी ने सौंपी IPS व HPS अधिकारियों को जिम्मेदारी
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4610K

Credits

administrator

Credits
467521