search

ऑस्ट्रेलिया का सपना दिखाकर 5 लाख रूपये ठगे, यमुनानगर में वीजा एजेंट पर मामला दर्ज

LHC0088 2025-12-15 19:37:18 views 633
  

सदर यमुनानगर थाना पुलिस ने दर्ज किया आरोपित पर केस (प्रतीकात्मक फोटो)



जागरण संवाददाता, यमुनानगर। युवक को विदेश भेजने के नाम पर पांच लाख रुपये ठग लिए गए। आरोप कुरुक्षेत्र के लाडवा निवासी प्रमोद कांबोज पर लगा है।

आरोपित ने उसे आस्ट्रेलिया का वर्क वीजा लगवाने का झांसा दिया। लगभग एक वर्ष तक भी उसका वीजा नहीं लगवाया। आरोपित से रुपये वापस मांगे तो उसने रुपये भी नहीं दिए।

अब सदर यमुनानगर थाना पुलिस ने आरोपित पर केस दर्ज किया है। गांव साबापुर निवासी दीपांशु ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी मुलाकात कान्हा कंसल लाडवा कुरुक्षेत्र के मालिक प्रमोद कांबोज से हुई।

उसने लाडवा में कार्यालय बनाया हुआ था। जिसके माध्यम से वह लोगों को विदेश भेजने का कार्य करता था। उससे आस्ट्रेलिया जाने के बारे में बात की। आरोपित ने वर्क वीजा लगवाने के नाम पर 15 लाख रुपये की मांग की। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

जिसमें से पांच लाख रुपये पहले मांगे गए। तीन महीने में वर्क वीजा लगवाने का आश्वासन दिया गया। 25 अगस्त 2023 को आरोपित को पांच लाख रुपये और दस्तावेज दिए।

लगभग छह माह बाद आरोपित ने कहा कि आस्ट्रेलिया की फाइलें रिजेक्ट हो रही हैं।

इसलिए पहले कनाडा का वीजा लगवा लो। इससे आस्ट्रेलिया जाना आसान हो जाएगा। इस तरह से एक वर्ष बीत गया। बाद में आरोपित यूके लगवाने का झांसा देने लगा।

जब काफी बीतने के बाद भी वीजा नहीं लगा तो आरोपित से रुपये वापस मांगे। आरोपित ने दस्तावेज वापिस कर दिए लेकिन रुपये नहीं दिए। बाद में पता लगा कि आरोपित ने इसी तरह से अलग-अलग कर काफी लोगों से ठगी की है।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
156138