search

Vedanti: मुख्यमंत्री याेगी आदित्यनाथ ने डॉ. रामविलास दास वेदांती के निधन पर शाेक जताया, बताया एक युग का अवसान

LHC0088 2025-12-15 19:37:13 views 1245
  
डॉ. रामविलास दास वेदांती-मुख्यमंत्री याेगी आदित्यनाथ



राज्य ब्यूरो, जागरण, लखनऊः मुख्यमंत्री याेगी आदित्यनाथ ने डॉ. रामविलास दास वेदांती ने निधन गहरा शाेक जताया है। उन्हाेंने एक्स हैंडिल पर एक पाेस्ट में महान संत के निधन काे अपूरणीय क्षति बताया है।

याेगी आदित्यनाथ ने लिखा है कि श्री राम जन्मभूमि आंदोलन के प्रमुख स्तंभ, पूर्व सांसद एवं श्री अयोध्या धाम में वशिष्ठ आश्रम के पूज्य संत डॉ. रामविलास वेदांती जी महाराज का गोलोकगमन आध्यात्मिक जगत और सनातन संस्कृति के लिए अपूरणीय क्षति है।उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

उनका जाना एक युग का अवसान है। धर्म, समाज व राष्ट्र की सेवा को समर्पित उनका त्यागमय जीवन हम सभी के लिए प्रेरणा है। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान और शोक संतप्त शिष्यों एवं अनुयायियों को यह अथाह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। ॐ शांति!

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर लिखा कि श्री राम जन्मभूमि आंदोलन में प्रमुख भूमिका निभाने वाले विश्व हिन्दू परिषद के अग्रणी नेता, पूर्व सांसद एवं पूज्य संत डॉ. रामविलास वेदांती महाराज के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है। उनका निधन आध्यात्मिक जगत के लिए अपूरणीय क्षति है।

धर्म, समाज और राष्ट्र की निस्वार्थ सेवा को समर्पित उनका त्यागपूर्ण जीवन हम सभी के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा। प्रभु श्रीराम जी से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा तथा उनके शिष्यों एवं अनुयायियों को इस कठिन समय में संबल प्रदान करें।

गाैरतलब है कि साेमवार काे राम मंदिर आंदोलन में अहम भूमिका निभाने वाले पूर्व सांसद डॉ रामविलास दास वेदांती कासाकेतवास हो गया है। रीवा मध्य प्रदेश में एक कथा महोत्सव के दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ी। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनका निधन हो गया। 77 वर्षीय रामविलास दास वेदांती का मंदिर आंदोलन में अहम योगदान रहा है।

यह भी पढ़ें- Dr Ramvilas Das Vedanti: अयाेध्या के राम मंदिर आंदोलन के अहम किरदार में रहे डॉ रामविलास दास वेदांती का निधन

डॉ रामविलास दास वेदांती दस दिसंबर को दिल्ली से मध्य प्रदेश के रीवा पहुंचे थे, जहां उनकी रामकथा चल रही थी। बीमार पड़ने के बाद पिछले दो दिनों से उनका वहीं इलाज चल रहा था। आज सुबह दिल्ली ले जाने के लिए एयर एंबुलेंस पहुंची, लेकिन कोहरे के कारण लैंड नहीं हो पाई।


श्री राम जन्मभूमि आंदोलन के प्रमुख स्तंभ, पूर्व सांसद एवं श्री अयोध्या धाम स्थित वशिष्ठ आश्रम के पूज्य संत डॉ. रामविलास वेदांती जी महाराज का गोलोकगमन आध्यात्मिक जगत और सनातन संस्कृति के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि!

उनका जाना एक युग का अवसान है। धर्म, समाज व…— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) December 15, 2025


श्री राम जन्मभूमि आंदोलन में प्रमुख भूमिका निभाने वाले विश्व हिन्दू परिषद के अग्रणी नेता, पूर्व सांसद एवं पूज्य संत डॉ. रामविलास वेदांती जी महाराज के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है।

उनका निधन आध्यात्मिक जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। धर्म, समाज और राष्ट्र की निस्वार्थ सेवा को… pic.twitter.com/gobdtzCcgs— Keshav Prasad Maurya (@kpmaurya1) December 15, 2025
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
156138