search

सर्वाइकल और ब्रेस्ट कैंसर की पहचान करेंगी नर्स, 12 दिन के विशेष प्रशिक्षण में दी जा रही जानकारी

Chikheang 2025-12-15 15:07:04 views 1228
  



राज्य ब्यूरो, लखनऊ। महिलाओं में होने वाले सर्वाइकल और ब्रेस्ट कैंसर की पहचान नर्स भी करेंगी। इसके लिए नवनियुक्त नर्सों को विशेष प्रशिक्षण देकर महिला अस्पतालों में तैनात किया जा रहा है। राज्य स्वास्थ्य संस्थान लखनऊ, क्षेत्रीय स्वास्थ्य प्रशिक्षण संस्थान झांसी और वाराणसी, जिला संयुक्त चिकित्सालय नोएडा में अब तक 200 से अधिक नर्सों को इस कार्यक्रम के तहत प्रशिक्षित किया जा चुका है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

सर्वाइकल और ब्रेस्ट कैंसर महिलाओं में सबसे ज्यादा होने वाला कैंसर है इन कैंसर की पहचान शुरुआती दौर में ही हो जाए इसके लिए चिकित्सकों के अलावा नर्सों को प्रशिक्षण देने के लिए विशेष रूप से प्रयास किया जा रहा है। 12 दिन के विशेष प्रशिक्षण में संविदा और नियमित नर्सों को मरीज की देखभाल के साथ ही सर्वाइकल और ब्रेस्ट कैंसर की पहचान की जानकारी दी दी जा रही है।

इसके अलावा नवनियुक्त एएनएम को भी 12 दिन का विशेष प्रशिक्षण दिया जा रहा है। जिससे ये भी शुरुआती दौर में कैंसर की पहचान के तरीकों के बारे में महिलाओं को जागरूक कर सकें।

विशेषज्ञों के अनुसार भारत में हर वर्ष ब्रेस्ट कैंसर से 90 हजार से अधिक मौतें होती हैं। महिलाओं में होने वाले कैंसर का 28.2 प्रतिशत ब्रेस्ट कैंसर है। वहीं सर्वाइकल कैंसर के 1.27 लाख नए मामले हर वर्ष सामने आते है और 80 हजार महिलाओं की मौत हर वर्ष इस कैंसर से होती है।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
169244