search

जौनपुर में बुजुर्ग की आधी उम्र की दुल्हन से शादी के बाद सुहागरात पर मौत, PM र‍िपोर्ट में आई चौंकाने वाली जानकारी

deltin33 2025-10-3 19:36:33 views 1283
  परिजनों ने मामले को संदिग्ध मानकर पोस्टमार्टम करवाया।





जागरण संवाददाता, जौनपुर। शहर में दोगुनी कम उम्र की मह‍िला से शादी करने के बाद सुहागरात मनाते ही मौत होने की घटना के बाद से ही प्रकरण चर्चा में बना हुआ है। दरअसल बुजुर्ग की शादी के अगले दिन ही मौत होने के बाद क्षेत्र में प्रकरण को लेकर तरह तरह की बातें शुरू हो गईं। पूरा मामाला जौनपुर जिले के गौरा बादशाहपुर थाना क्षेत्र के गांव कुछमुछ का है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

बुजुर्ग की मौत के बाद परिवार वालों ने मामले को संदिग्ध मानते हुए अंतिम संस्कार रुकवा कर पोस्‍टमार्टम करवाने की बात कही ज‍िसके बाद यह प्रकरण सामने आ सका। कुछमुछ गांव निवासी संगरू राम (75) की एक वर्ष पहले धर्मपत्नी का न‍िधन हो गया। लंबे समय तक साथ न‍िभाने के बाद 74 साल की उम्र में धर्मपत्नी छोड़कर गई तो न‍िसंतान होने की वजह से वह अपनी धर्मपत्नी से अत‍ि लगाव रखते थे।  



पत्‍नी से लगाव होने की वजह से पत्‍नी के जाने के बाद उम्र के इस पड़ाव पर वह बेचैन रहने लगे। वर्षों संग रहने के बाद जब अकेले की जि‍ंंदगी जब काटने दौड़ने लगी तो समय काटना मुश्‍क‍िल हो चला। कुछ लोगों की सलाह तो कुछ एकांत जीवन से राहत की आत में अंतत: संगरू राम ने निर्णय लिया कि अब वह दोबारा व‍िवाह करेंगे ताक‍ि घर बस सके और जीवन खुशहाल दोबारा से हो जाए। इस आशा से उन्होंने अपनी दुल्हन खोजनी शुरू की।



काफी मशक्‍कत के बाद दुल्हन मनभावती के रूप में मिली। ले‍क‍िन मनभावती की उम्र 35 वर्ष थी और  मनभावती के पहले पत‍ि से दो बच्चे भी थे। लेकि‍न दोनों की चाह ने व‍िवाह के बंधन में खुद को बांधने की चाह जताई तो खुशी खुशी दोनों ने पहले कोर्ट में जाकर तो बाद में मंद‍िर में भी जाकर बीते द‍िनों शादी कर ली। सुहागरात के समय संगरू ने नई नवेली दुल्हन को समझाया कि \“तुम तनाव मत लेना.. मैं सब संभालूंगा, खेत-बाड़ी से लेकर कमाई तक की बातें कर बच्चों पर ध्यान देने के लि‍ए पत्‍नी को सहेजा।



पर‍िजनों के अनुसार संगरूराम ने शादी के लिए अपनी पांच बिस्वा जमीन बीते द‍िनों पांच लाख रुपये में बेची थी और शादी की खरीदारी करने के लिए 20,000 रुपये दिए थे। वहीं दूसरी ओर 35 साल की मनभावती का भी यह दूसरा व‍िवाह था।  

हालांक‍ि भव‍िष्‍य की च‍िंंता और प्‍लान‍िंंगका दौर लंबा नहीं चल सकता और सूर्योदय के साथ ही संगरूराम की तबीयत अचानक ऐसे ब‍िगड़ने लगी मानो वह कभी अब खड़े भी नहीं हो सकेंगे। धीरे धीरे हालत इतनी बिगड़ गई क‍ि उनको अस्पताल ले जाना पड़ गया। जांच के दौरान डॉक्टरों ने मृत घोषित कर कर द‍िया तो मनभावती के लिए यह शादी की खुशी क्ष‍ण‍िक ही साब‍ित हुई।  



केराकत सीओ अजीत सिंह ने बताया क‍ि उनकी मौत ब्रेन हैमरेज से हुई है। वहीं गुरुवार को जारी हुई रिपोर्ट में मौत का कारण शाक या अचानक से कोमा में जाने की बात गौराबादशाहपुर थाना प्रभारी प्रवीण यादव ने बताई।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4610K

Credits

administrator

Credits
467521