search

यूक्रेन पर रूस का हवाई हमला, लवीव में तबाही; 5 लोगों की हुई मौत

Chikheang 2025-10-6 07:06:20 views 1238
  यूक्रेन पर रूस का हवाई हमला (फोटो सोर्स- रॉयटर्स)





डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। रूस ने शनिवार-रविवार रात यूक्रेन पर एक बार फिर बड़ा हवाई हमला किया। इस हमले में लवीव शहर निशाने पर रहा। वहां पर चार लोग मारे गए और छह घायल हुए। हमले में ऊर्जा संयंत्रों को भी निशाना बनाया गया जिससे कई शहरों की विद्युत व्यवस्था प्रभावित हुई है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने कहा है कि देश के नौ क्षेत्रों को 50 बैलेस्टिक मिसाइलों, करीब 500 ड्रोन और गाइडेड बमों से निशाना बनाया गया। इनमें से ज्यादातर को यूक्रेन के डिफेंस सिस्टम ने आकाश में ही नष्ट कर दिया, बावजूद इसके हमले में भारी नुकसान हुआ है।


जेलेंस्की की बड़ी अपील

जेलेंस्की ने एक बार फिर विश्व समुदाय से रूस के खिलाफ कड़े कदम उठाने का अनुरोध किया है। यूक्रेन के नियंत्रण वाले जपोरीजिया शहर में रूसी सेना के ड्रोन और गाइडेड बमों के हमले में एक महिला की मौत हुई है और नौ लोग घायल हुए हैं। जपोरीजिया के गवर्नर इवान फेदोरोव ने बताया है कि रूसी हमले में कई आवासीय भवन बर्बाद हो गए हैं और करीब 73 हजार लोगों के घरों की विद्युत आपूर्ति भंग हो गई है।



अन्य शहरों के भी हजारों लोगों को बिजली नहीं मिल पा रही है। डोनेस्क क्षेत्र के स्लोवियांस्क शहर में हुए रूसी हमले में छह लोग घायल हुए हैं। शनिवार को स्लोवियांस्क में रूसी हमले में दो दर्जन से ज्यादा भवनों को नुकसान हुआ था। रूसी सेना ने इन पर गाइडेड बम दागे थे। जेलेंस्की ने रूस के आकाशीय आतंकवाद को खत्म करने के लिए सहयोगी देशों से ज्यादा एयर डिफेंस सिस्टम मांगे हैं।
विश्व को तेल निर्यात करता है रूस

हाल के महीनों में यूक्रेन ने रूस में लंबी दूरी के कई ड्रोन हमले कर कई आयल रिफायनरी और तेल आपूर्ति व्यवस्था को निशाना बनाया है। इससे रूस में शोधित तेल की कमी हो गई है, उसका असर उसके तेल निर्यात पर पड़ रहा है। उल्लेखनीय है कि रूस विश्व का दूसरे नंबर का तेल निर्यातक देश है।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
157953