search

दिल्ली-NCR में घने कोहरे की चादर: विजिबिलिटी बेहद कम, जहांगीरपुरी में 500 पहुंचा AQI; Indigo ने जारी की एडवाइजरी

Chikheang 2025-12-15 13:06:18 views 1166
  

घने कोहरे के कारण सड़कों पर धीरे धीरे चलते वाहन। फोटो- जागरण  



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली सहित एनसीआर में सोमवार की सुबह घने कोहरे के साथ हुई। शहर में जहरीली धुंध की मोटी परत छाई हुई है जिससे विजिबिलिटी का स्तर बेहद कम हो गया है। इस वजह से सड़कों पर गाड़ियां धीरे-धीरे चलती नजर आई। वहीं, एयरपोर्ट पर विजिबिलिटी कम होने के चलते उड़ानों पर असर पड़ सकता है। इसे देखते हुए इंडिगो ट्रैवल एडवाइजरी जारी की है। पालम में विजिबिलिटी 50 मीटर दर्ज की गई है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
इंडिगो ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरी

इंडिगो ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा कि आज सुबह दिल्ली में सर्दियों की पहली धुंध दिख रही है और एयरपोर्ट के आसपास विजिबिलिटी कम हो गई है। मौसम बदलने की वजह से ऑपरेशन में बदलाव हो रहा है, इसलिए कुछ फ्लाइट्स को उड़ान भरने में थोड़ा ज्यादा समय लग सकता है। इसलिए एयरपोर्ट के लिए निकलने को थोड़ा ज्यादा समय लेकर चलें। हमारी टीमें स्थिति पर करीब से नजर रख रही हैं और आपको अपडेट देती रहेंगी। जैसे ही हालात बेहतर होंगे, हम सुरक्षा को सबसे पहले रखते हुए उड़ानें जारी रखेंगे।

  
जहांगीरपुरी में 500 पहुंचा AQI

कमीशन फॉर एयर क्वालिटी मैनेजमेंट (CAQM) ने वायु प्रदूषण पर काबू पाने के लिए दिल्ली-एनसीआर में ग्रेप स्टेज-IV की पाबंदिया लगा रखी हैं। इसके बावजूद वायु प्रदूषण में कमी नहीं देखी जा रही है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, सोमवार को राजधानी का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 454 दर्ज किया गया है, जिसे हवा की बेहद गंभीर श्रेणी में रखा गया है। दिल्ली के कई इलाकों में एक्यूआई 500 के करीब दर्ज किया गया है।

आनंद विहार इलाके में एक्यूआई 493, बवाना में 472, बुराड़ी में 454, चांदनी चौक में 348, द्वारका में 464, आईटीओ में 469, जहांगीरपुरी में 500, नरेला में 468 और मुंडका में 450 दर्ज किया गया है, जो हवा की बहुत गंभीर श्रेणी में रखा गया है। इसके अलावा दिल्ली से सटे नोएडा में एक्यूआई 466, ग्रेटर नोएडा में 435, गाजियाबाद में 459, गुरुग्राम में 291 और फरीदाबाद में 218 रिकॉर्ड किया गया है।
कहां कितना है एक्यूआई?

    इलाका एक्यूआई वर्ग
   
   
   आनंद विहार
   493
   बहुत गंभीर
   
   
   बवाना
   472
   बहुत गंभीर
   
   
   बुराड़ी
   454
   बहुत गंभीर
   
   
   चांदनी चौक
   348
   बहुत खराब
   
   
   द्वारका
   464
   बहुत गंभीर
   
   
   आईटीओ
   469
   बहुत गंभीर
   
   
   जहांगीरपुरी
   500
   बहुत गंभीर
   
   
   नरेला
   468
   बहुत गंभीर
   
   
   मुंडका
   450
   बहुत गंभीर
   
   
   नोएडा
   466
   बहुत गंभीर
   
   
   ग्रेटर नोएडा
   435
   बहुत गंभीर
   
   
   गाजियाबाद
   459
   बहुत गंभीर
   
   
   गुरुग्राम
   291
   खराब
   
   
   फरीदाबाद
   218
   खराब
   


#WATCH | Delhi | Visuals around Anand Vihar area as a thick layer of toxic smog engulfs the national capital.

AQI (Air Quality Index) around the area is 493, categorised as \“Severe\“, as claimed by CPCB (Central Pollution Control Board).

CAQM (Commission for Air Quality… pic.twitter.com/yuchgBixdq — ANI (@ANI) December 15, 2025


यह भी पढ़ें- दिल्ली-NCR गैस चैंबर में तब्दील, कई इलाकों में AQI 500 के पार; लोगों को सांस लेने में हो रही परेशानी

यह भी पढ़ें- दिल्ली दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, आईक्यू एयर की रिपोर्ट; पाकिस्तान के दो शहर रैंकिंग में नीचे

यह भी पढ़ें- दिल्ली की जहरीली हवा पर सियासत गरम, आप ने सीएम से पूछा– पराली बिना AQI 450 पार क्यों?
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
157953